{"_id":"60185ab98ebc3e089c29fb95","slug":"shopkeeper-scuffles-with-assistant-nazul-clerk-gives-tahrir-sardana-news-mrt523309282","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने सहायक नजूल लिपिक से की हाथापाई, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार ने सहायक नजूल लिपिक से की हाथापाई, तहरीर दी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका के मुख्य गेट के ठीक सामने पालिका की दुकान में दूसरा गेट लगा दिए जाने की जांच के लिए पहुंचे सहायक नजूल लिपिक से दुकानदार ने अभद्रता और हाथापाई की। इस संबंध में दुकानदार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसडीएम को भी रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
नगर पालिका के सहायक नजूल लिपिक पूरण सिंह ने सोमवार को पालिका की दुकान के एक किरायेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। जिसमें बताया कि दुकानदार ने किराये पर ली पालिका की दुकान का न तो किरायानामा कराया है और न ही दुकान का किराया जमा किया है। इतना ही नहीं, उसने जबरन दूसरा गेट पूरब दिशा में (पालिका के मुख्य गेट के सामने) लगा दिया है। वह जांच के लिए पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता की। गाली गलौज के बाद हाथापाई पर उतारू हो गया। थाना पुलिस ने शिकायती पत्र पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीएम अमित कुमार भारतीय का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद