फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shoot shoapkeeper in main market, one accused crapped

दुकान में घुसकर व्यापारी पर फायरिंग, एक आरोपी पकड़ा

Mon, 10 Feb 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
shoot shoapkeeper in main market, one accused crapped
व्यापारी पर हमले के मामले में पुलिस से बात करते व्यापारी। - फोटो : PARIKESHGARH
परीक्षितगढ़। नगर के शिव चौक मुख्य बाजार में दो युवकों ने एक गारमेंट्स की दुकान पर पहुंच कर लूट के इरादे से पिस्टल से व्यापारी पर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर व्यापारी एकत्रित हो गए। भीड़ जुटती देख आरोपी फायरिंग करते हुए फरार होने लगे। इस बीच लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। व्यापारी ने दो लोगों के नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

शिव चौक पर नरेश त्यागी की त्यागी गारमेंट्स के नाम से दुकान है। दोपहर छुछाई निवासी दो युवक दुकान पर पहुंचे और लूट के इरादे से व्यापारी पर पिस्टल तान दी। व्यापारी के विरोध करने पर एक युवक ने व्यापारी पर फायरिंग कर दी। व्यापारी ने शोर मचा दिया। गोली की आवाज सुनकर व्यापारी मौके पर एकत्रित हो गए। भीड़ जुटते देख बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। भीड़ ने हिम्मत दिखाकर एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि एक बाइक द्वारा फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाश को साथ ले आई। घटना से संयुक्त व्यापार संघ में रोष उत्पन हो गया। दर्जनो व्यापारियों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने दूसरे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए व्यापारियों को शांत कराया। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed