{"_id":"61f6f1c78b088d11f25ba062","slug":"shobhayatra-starts-from-old-temple-in-khandak-bazar-meerut-news-mrt57522908","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन शिव मंदिर से निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन शिव मंदिर से निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचीन शिव मंदिर से निकाली शोभायात्रा
मेरठ। खंदक बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। मंदिर में सभी देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापना के बाद शोभायात्रा निकाली गई। कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर स्वागत किया। शोभायात्रा में शिव परिवार, श्रीराम दरबार, राधा कृष्ण, मां दुर्गा, भैरव जी, पंचमुखी हनुमान जी, माता संतोषी, शिवलिंग के साथ सभी मूर्तियां नगर भ्रमण के बाद मूर्ति की स्थापना की गई।
यह शोभायात्रा खंदक बाजार, सुभाष बाजार, वीरूकुआं, शीशमहल, जतीवाड़ा, पेपर मार्केट, बुढ़ाना गेट होते हुए निजी स्थान पर संपन्न हुई। मूर्ति स्थापना और निर्माण में सभी मोहल्ले के लोगों का सहयोग रहा। सोमवार को मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। अनुष्ठान में विजय आनंद शर्मा, विवेक शर्मा, उमेश, अजय, नीरज, चंचल, दीपक, अभिषेक, जय नारायण शर्मा, विकास शर्मा, श्वेता शर्मा, सीमा कश्यप, रेखा कश्यप आदि रहे।
--