{"_id":"5d3f5cee8ebc3e6cb5684b5a","slug":"shivaratri-today-the-security-arrangements-in-the-oughardnath-temple-meerut-news-mrt435725829","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि आज, औघड़नाथ मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि आज, औघड़नाथ मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन
औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान
- फोटो : ??????? ????? ?? ??????? ??? ????? ????
मेरठ। कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर में आज शिवरात्रि पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कैंट क्षेत्र को एक जोन और छह सेक्टरों में बांटा गया है। जोन और सेक्टर में एएसपी, सीओ और प्रशासनिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। एटीएस और स्पेशल कमांडो के अलावा अर्धसैनिक और स्थानीय पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। एलआईयू और इंटेलीजेंस की टीम ने मंदिर और आसपास के क्षेत्र में डेरा डाल लिया है।
डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी ने सोमवार को औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे मंदिर परिसर और आसपास लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को जोड़ा गया है। इन कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। वहीं, डीएम और एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से मंदिर की सुरक्षा देखी और कांवड़ियों पर पुष्प बरसाए। एसएसपी के अनुसार मंदिर परिसर में एसपी क्राइम रामअर्ज और सीओ कैंट संजीव देशवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यातायात व्यवस्था के लिए एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी रहेंगे। एसपी सिटी अखिलेश नारायण मंदिर परिसर और मंदिर के बाहर सुरक्षा देखेंगे।
मंदिर की ये रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
02 टीमें एटीएस, एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी एसएसबी, एक कंपनी पीएसी, छह सीओ, 12 इंस्पेक्टर/थाना प्रभारी, 250 सिपाही व दरोगा, 40 महिला पुलिसकर्मी
70 पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों के वेश में तैनात किया गया है
116 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं मंदिर परिसर और आसपास
500 मीटर के दायरे में प्रतिबंधित रहेंगे सभी प्रकार के वाहन
08 गाड़ियां दमकल की और चार दस्ते तैनात रहेंगे घुड़सवार के
सावन के दूसरे सोमवार पर रही सतर्कता
सावन माह के दूसरे सोमवार होने के चलते और त्रियोदशी के जलाभिषेक के लिए औघड़नाथ मंदिर में भारी संख्या में शिवभक्त पहुंचे। सोमवार तड़के चार बजे से ही मंदिर पसिर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
इन स्थानों पर लगाए बैरियर
नैंसी चौराहा सर्कुलर रोड
शिव चौक आबूलेन
दर्शन एकेडमी
राम आफीसर्स मैस
दीवान पब्लिक स्कूल तिराहा
बालाजी मंदिर मोड़ वेस्ट एंड रोड
हनुमान चौक बांबे बाजार
गोल्डन पार्क तिराहा