फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shiv sainik protest in front of ssp office

प्रदेश में योगी सरकार है, कहते हुए एसएसपी ऑफिस में युवक को धुना

Wed, 29 Mar 2017 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 29 Mar 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
shiv sainik protest in front of ssp office
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ऑफिस में मंगलवार को शिवसैनिकों ने एक युवक को जमकर पीटा। युवक चिल्लाता रहा और पुलिस तमाशबीन बनकर देखती रही। आरोप है युवक एक साप्ताहिक अखबार में रिपोर्टर है और उसने एक महिला का नाम और अश्लील फोटो प्रकाशित की है। महिला ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक और महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शिवसेना जिला प्रमुख धर्मेंद्र तोमर दोपहर के समय महिला को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। वहां पर उन्हें मुकेश कुमार सैनी मिला, वह एक साप्ताहिक अखबार में काम करता है। महिला ने उसे देखते ही शोर मचना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि मुकेश उसके पति का दोस्त है। पति ने उसको दो साल से छोड़ा हुआ है। 11 मार्च को उसके पति के साथ मुकेश और एक अन्य युवक मायके में आए थे। जहां पर आरोपी ने दुष्कर्म किया और पति ने अश्लील क्लिप बनाई। अश्लील फोटो समाचार पत्र में भी छाप दी। महिला ने अखबार की कटिंग भी दिखाई। महिला का नाम और फोटो सार्वजनिक करने के आरोप में रिपोर्टर की धुनाई कर दी। इससे एसएसपी ऑफिस में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को छुड़ाया और सिविल लाइन थाने भेजा।
विज्ञापन


योगी के नारे लगाकर की पिटाई
शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने योगी योगी के नारे लगा। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी इंस्पेक्टर नरगिस खान और दर्जनों पुलिसकर्मी कार्यकर्ताओं को देखते ही रह गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अब उनकी सरकार है। सबको जानकारी होनी चाहिए की मुख्यमंत्री गलत काम पसंद नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed