UP: शिया समुदाय ने नहीं मनाई ईद, नारेबाजी करने पर पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक; Video
ईरान, अमेरिका और इस्राइल संघर्ष के दौरान हमले में शिया समुदाय के बड़े ईरानी नेता आयतुल्ला खामनेई की मौत हो गई थी। इसे लेकर शनिवार को शिया समुदाय ने ईद-उल-फितर का त्योहार नहीं मनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के देवबंध में शिया समुदाय ने ईद-उल-फितर का त्योहार नहीं मनाया। नमाज के बाद उन्होंने विरोध स्वरुप बाजुओं पर काली पट्टी बांध ईरानी नेता आयतुल्ला खामनेई की मौत पर दुख जताते हुए अमेरिका-इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उनके बीच नोकझोंक भी हुई।
ईरान, अमेरिका और इस्राइल संघर्ष के दौरान हमले में शिया समुदाय के बड़े ईरानी नेता आयतुल्ला खामनेई की मौत हो गई थी। इसे लेकर शनिवार को शिया समुदाय ने ईद-उल-फितर का त्योहार नहीं मनाया। थीतकी गांव में शिया समुदाय के लोग बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने पहुंचे। इस दौरान मस्जिद से बाहर निकले लोगों ने खामनेई की मौत पर दुख जताते हुए अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उनकी नोकझोंक हो गई।
हालांकि बाद में पुलिस अधिकारियों और कुछ जिम्मेदा्र लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया और लोग अपने अपने घरों को चले गए। ग्राम प्रधान गुलबहार ने बताया कि आयतुल्ला खामनेई की मौत से शिया समुदाय दुखी है, विरोध स्वरूप उन्होंने नारेबाजी की। पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई। बाद में सभी लोग शांत होकर वहां से चले गए।