फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sheher me koore se banegi bijli

शहर के कूड़े से बनेगी बिजली, कंपोस्ट और बायोगैस

Sat, 21 Jul 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
sheher me koore se banegi bijli
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के कूड़े से बिजली, कंपोस्ट और बायोगैस बनायी जाएगी। नगर निगम द्वारा शासन को भेजी गयी डीपीआर में तीनों बिंदुओं पर मोहर लग गयी है। शासन में स्वीकृत डीपीआर से स्पष्ट हो गया है कि अब शीघ्र ही शहर के कूड़े का निस्तारण गांवड़ी में होगा। 400 मीट्रिक टन कूड़े के निस्तारण का प्लांट लगाया जाएगा। 
विज्ञापन

 शहर से प्रतिदिन 800 मीट्रिक टन कूड़ा निकल रहा है। शहर में सबसे बड़ी समस्या कूड़ा है। जिधर देखो उधर ही कूड़े के ढेर हैं। मंगतपुरम, लोहियानगर, गांवड़ी आदि स्थानों पर कूड़े की पहाड़ियां बन गयी हैं। कूड़ा निस्तारण न होने के कारण नगर निगम प्रशासन को न्यायालय में कई बार फटकार लग चुकी है। हालांकि नगर निगम प्रशासन पिछले दो साल से कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की तैयारी में जुटा है। पूर्व में शोलापुर की एक कंपनी से अनुबंध हो गया था। लेकिन उप्र में सरकार बदलते ही फिर से डीपीआर भी बदलनी शुरू हो गयी। अब नए सिरे से नगर निगम ने शासन को कूड़ा निस्तारण की डीपीआर भेजी। जिसको शासन ने स्वीकृति दे दी है। अब कूड़े से बिजली ही नहीं बल्कि कंपोस्ट और बायोगैस भी बनेगी।
विज्ञापन


गांवड़ी में लगेंगे कूड़ा निस्तारण के दो प्लांट 
200-200 मीट्रिक टन कूड़े के निस्तारण के दो प्लांट गांवड़ी में लगाए जाएंगे। पूर्व में भी गांवड़ी में कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए भूमि पूजन हो चुका है। जिसमें सांसद, विधायक, कमिश्नर, डीएम, महापौर भी रहे थे। गांवड़ी के ग्रामीणों ने भी भूमिपूजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। साथ ही प्लांट में पूर्ण सहयोग का भी आश्वासन दिया था। अब वह समय आ गया है, जिसका शहर की जनता को इंतजार था। शीघ्र ही कूड़े का निस्तारण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग को भी देंगे
400 मीट्रिक टन कूड़े के निस्तारण प्लांट से दो मेगावाट बिजली बनायी जाएगी। जिसमें से 900 किलोवाट बिजली विभाग को दी जाएगी। वहीं बाकी बिजली कूड़ा निस्तारण प्लांट पर खर्च होगी। 
60 टन बनेगी कंपोस्ट 
शहर से निकलने वाले गीले कूड़े और गोबर से कंपोस्ट बनायी जाएगी। 400 मीट्रिक टन कूड़े में जितना अंश गोबर और फल, सब्जी व रसोई के कचरे का होगा, उससेे प्रतिदिन 60 टन कंपोस्ट बनकर तैयार होगी। 
65 किलो बायोगैस बनेगी 
समस्त कूड़े से प्रतिदिन 65 किलो बायोगैस बनाए जाने की योजना है। योजना को शीघ्र ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। डीपीआर में हर बिंदु पर विस्तार से काम किया गया है। 


शतप्रतिशत होगा कूड़ा निस्तारण
शहर को कूड़े से छुटकारा मिलने वाला है। उप्र का मेरठ ऐसा शहर होगा जहां आने वाले समय में शतप्रतिशत कूड़े का निस्तारण होगा। कूड़े से बिजली, बायोगैस और कंपोस्ट बनाए जाएंगे। शहर से निकलने वाले कूड़े की जांच में कंपनियों ने तीनों ही प्रोडक्ट तैयार करना स्वीकार किया है। -मनोज कुमार चौहान, नगरायुक्त 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed