{"_id":"5864dff14f1c1b445ceebdb2","slug":"sharad-jain-was-arrested-from-his-office-to-the-dm-year-old-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल के डायरेक्टर के बेटे को डीएम बी. चन्द्रकला ने ऑफिस से कराया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल के डायरेक्टर के बेटे को डीएम बी. चन्द्रकला ने ऑफिस से कराया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Thu, 29 Dec 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
डीएम बी. चन्द्रकला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलियाना स्थित जसवंत शुगर मिल लिमिटेड के डायरेक्टर श्री वकील चंद जैन के बेटे एडवोकेट शरद जैन को ब्रहसपतिवार को जिलाधिकारी बी चंद्रकला ने सिविल लाइन पुलिस को बुलाकर गिरफ्तार करा दिया।
डीएम ने यह गिरफ़्तारी अपने कार्यालय से कराई है जिसके बाद पुलिस अधिवक्ता को सिविल लाइन थाने में ले गई। जसवंत शुगर मिल कंपनी की 1984 में सरकार ने चीनी शुगर मिल की 16000 गज जमीन को एकवारकर लिया था।

तत्कालीन जिलाधिकारी तुलसी गोड ने जमीन को कर दिया था नीलाम
शरद जैन
वहीं 1992 में तत्कालीन जिलाधिकारी तुलसी गोड ने इस जमीन को नीलाम कर दिया था। इसके बाद शरद जैन हाईकोर्ट चले गए। कोर्ट में केस जीतने के बाद 2001 में नीलामी रद्द कर दी गई। प्रदेश सरकार 2003 में सुप्रीम कोर्ट चली गई जिसके बाद नीलामी में जमीन खरीदने वाले की रिट को खारिज कर दिया गया। साथ ही जमीन खरीदने वाले व्यक्ति को 6 प्रतिशत की ब्याज दर से भुगतान करने के लिए कहा। इस पर दोनों पक्षों में मामला कोर्ट में चल रहा है
बता दें कि गुरुवार को शरद जैन वेदव्यास पुरी में एमडीए की जमीन के विवाद में जिलाधिकारी के कार्यालय में शिकायत पत्र लेकर गए थे। आरोप है कि डीएम ने उन्हें पुलिस बुलाकर सिविल लाइन थाने भिजवा दिया। जिसके बाद गुस्साए वकीलों ने डीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिविल लाइन थाने में हंगामा किया।