फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sharaab kee dukaan mein choree, saadhe chhah laakh va mahangee sharaab le gae

पाश इलाके में शराब की दुकान में बदमाशों ने बोला धावा, साढ़े छह लाख की नगदी चोरी

Sun, 20 Dec 2020 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
sharaab kee dukaan mein choree, saadhe chhah laakh va mahangee sharaab le gae
शराब की दुकान में चोरी, साढ़े छह लाख व महंगी शराब ले गए
विज्ञापन

- सिविल लाइन थाने से तीन सौ मीटर की दूरी पर हुई घटना
- शहर के कई सीसीटीवी में कैद हुई कार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पाश इलाके में शुक्रवार रात बदमाशों ने शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। जिसमें 6.30 लाख रुपये नगद व शराब की महंगी बोतल बदमाशों ने चोरी कर दी। बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करीब 300 मीटर दूर की हैं जहां पर दीपक अग्रवाल की शराब की दुकान है। शुक्रवार रात करीब 3:00 बजे शराब की दुकान में बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश शराब की बोतलें उठाकर एक बैग में भर रहे थे तभी एक बदमाश ने गल्ला का ताला तोड़ दिया। जिसमें करीब साढे़ छह लाख नगद थे। जिसको बदमाशों ने चोरी कर लिया। रोजाना की तरह शनिवार सुबह दीपक अग्रवाल और उसके कर्मचारी दुकान पर पहुंचे। तब उन्हें दुकान में चोरी की जानकारी हुई। दीपक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के नाम पर खानापूर्ति कर वापस लौट गई। दुकान में लगे सीसीटीवी में तीन बदमाश कैद हो गए। पुलिस का दावा है कि बदमाशों को जल्द ही तलाश कर सामान बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कार में ले गए सामान
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी में एक स्विफ्ट गाड़ी कैद हुई है। जिसे शहर के कई सीसीटीवी में कैद देखा गया है। उसी के आधार पर कार की पहचान की जा रही है। एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गश्त में सुस्त जिला पुलिस
सर्दी में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वारदात करने में बदमाशों को आधा घंटा का समय लगा होगा। इस दौरान न तो सिविल लाइन थाने की पुलिस पहुंची और न गश्त की फैंटम। बताया गया कि रात में पुलिस गश्त नहीं कर रही। नतीजा दुकान के ताले टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed