फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli News: Robbery of lakhs by taking family hostage by showing power of pistol

Shamli News: तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती, दहशत में लोग

Tue, 20 Dec 2022 12:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Dec 2022 12:12 PM IST
सार

शामली जनपद के चौसाना क्षेत्र में सोमवार देर रात्रि चार बदमाशों ने लाखों की लूटकर डाली। बदमाशों ने परिवार के लोगों को तमंचा दिखाकर बंधक बना लिया और लाखों की नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Shamli News: Robbery of lakhs by taking family hostage by showing power of pistol
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में चौसाना क्षेत्र के अलीपुरा गांव में देर रात्रि चार बदमाशों ने एक घर में घुसकर तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बनाकर बना लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद बदमाशों ने पूरे घर को खंगाला और पचास हजार की नगदी सोने व चांदी के जेवरात को लूट कर फरार हो गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

लूट की सूचना पर एसएसपी सहित आलाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर गई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: MEERUT: पश्चिमी यूपी में घने कोहरे ने बढ़ाई ठंड, जनजीवन प्रभावित, अगले दो दिन और सताएगी सर्दी


जानकारी के अनुसार चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव अलीपुरा में बदमाशों द्वारा लाखों की लूट से देर रात्रि जनपद में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसएसपी अभिषेक झा, एडिशनल एसपी, सीओ कैराना, झिंझाना पुलिस सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई।

पीड़ित ने बताया कि बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे और तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट को अंजाम दिया गया। बदमाश परिवार को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। परिवार के दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने परिवार को बंधन मुक्त किया। पुलिस ने देर रात ही पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी एवं मुजफ्फरनगर और हरियाणा के कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed