तेरी रब ने बना दी जोड़ी... धूमधाम से हुई दो फुट के दूल्हा-दुल्हन की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में दो फीट के दूल्हा-दुल्हन की शादी बिना दहेज के हुई। लड़के की तरफ से सिर्फ 21 बाराती पहुंचे। 25 जनवरी को हुई ये शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।
यह अनोखी शादी 25 जनवरी को ऊन क्षेत्र के गांव अंबेहटा रिन्दान में धूमधाम से हुई थी। गांव निवासी की पुत्री तरन्नुम की लंबाई मात्र दो फुट होने के कारण शादी करने में बड़ी मुश्किल हो रही थी। उसकी उम्र भी अब 27 साल हो चुकी थी। कुछ दिन पहले मुजफ्फरनगर के गांव छतैला निवासी दो फुट एक इंच की लंबाई के 24 साल के अब्दुल कलाम पुत्र मुस्तकीम के परिजनों को तरन्नुम के बारे में जानकारी मिली तो वे रिश्ता लेकर तरन्नुम के घर पहुंचे और आपस में बातचीत की। दोनों परिवार शादी करने पर सहमत हो गए।
परिजनों के अनुसार 25 जनवरी को छतैला से बारात अंबेहटा रिंदान में पहुंची और धूमधाम से शादी हुई। दोनों को देखने के लिए गांव वालों में खासा उत्साह था। खास बात ये रही कि यह शादी बिना दहेज के हुई। ग्रामीणों के मुताबिक तरन्नुम की माता जरीफे की शादी मुजफ्फरनगर के गांव भनवाड़ा में हुई थी। उनके पति के निधन के बाद कई साल से अपने मायके अंबेहटा रिन्दान में रह रही है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। दोनों बड़े बेटे जुल्फकार और उमर मोहम्मद की लंबाई सामान्य है जबकि तरन्नुम ही दो फुट की है। तरन्नुम ने सातवीं कक्षा में बीच में पढ़ाई छोड़ दी थी। अब्दुल सबसे बड़ा है। उसके दो भाई और एक बहन छोटी है। चारों भाई-बहनों की लंबाई कम है। अब्दुल के पिता मुस्तकीम मजदूरी करते हैं। अब्दुल पढ़ा लिखा नहीं है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/