फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shameful act of lovers in Namo India, public anger erupts

Meerut News: नमो भारत में प्रेमी युगल की शर्मनाक हरकत, जनता में उभरी नाराजगी

Sun, 21 Dec 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Shameful act of lovers in Namo India, public anger erupts
मेरठ। दिल्ली से मेरठ के लिए चलने वाली नमो भारत रैपिड ट्रेन में एक प्रेमी युगल की अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने से आम जनमानस शर्मसार हो गया। 24 नवंबर का यह वीडियो मोदीनगर से मुरादनगर के बीच का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवक सफेद स्वेटर और युवती कॉलेज ड्रेस में है। कोच में उस समय यात्रियों की संख्या कम थी।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद एनसीआरटीसी अधिकारियों ने तुरंत कदम उठाए और यात्रियों की निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया। पुलिस ने भी वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो रैपिड रेल के सीसीटीवी कैमरे से कैद हुआ या किसी ने मोबाइल से बनाया। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, किसी की अश्लील गतिविधि का वीडियो बनाना या उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना गंभीर कानूनी अपराध है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने कहा कि ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ट्रेन में यात्रियों के लिए स्पष्ट गाइडलाइन भी दी गई हैं। ट्रेन में किसी की वीडियो मोबाइल फोन से न बनाने की भी चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में दिखी हरकत शर्मसार करने वाली है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

एक चेतावनी है यह घटना
सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन और शिष्टाचार बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सार्वजनिक मर्यादाओं का उल्लंघन न केवल कानूनी कार्रवाई बल्कि समाज में शर्मिंदगी का कारण भी बनता है। ऐसे मामलों से यह स्पष्ट होता है कि डिजिटल युग में अपने हर कदम का हिसाब रखना और सार्वजनिक स्थानों पर संयम बरतना कितना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed