{"_id":"5a6590694f1c1b8c268b5ba7","slug":"shameful-50-year-old-man-raped-with-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! 50 साल के अधेड़ ने 'नन्हीं परी' के साथ किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक! 50 साल के अधेड़ ने 'नन्हीं परी' के साथ किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 23 Jan 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
चार साल की बच्ची के साथ रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में अधेड़ व्यक्ति ने एक चार वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार किया। बच्ची की शिकायत पर परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा और मारपीट कर पुलिस को सौंपा। इस मामले की सूचना मिलते ही एसपी जयप्रकाश थाने पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की। बच्ची को सीएचसी बिनौली से जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन
पढ़ें : दो सगी बहनों से साढ़े चार साल तक गैंगरेप, घर लौट आई एक बेटी ने सुनाई आपबीती
विज्ञापन
बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक चार वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी का 50 वर्षीय व्यक्ति उसे बहला फुसला कर अपने घर में ले गया और वहां उसके साथ दुराचार किया और भाग गया। पीड़ित बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन आक्रोशित हो गए और गांव के लोगों ने घेरकर आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। बच्ची को सीएचसी बिनौली में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। सूचना मिलते ही एसपी जयप्रकाश बिनौली थाने में पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और आरोपी से पूछताछ की। बच्ची के पिता ने पकड़े गए कृष्णपाल पुत्र महेंद्र को नामजद कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है और थाने में सैकड़ों लोग एकत्र हैं।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/