{"_id":"69ef8ea10670c619e10ecbeb","slug":"shalu-of-meerut-zone-tops-in-weight-lifting-in-58-kg-meerut-news-c-72-1-mct1011-152448-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भारोत्तोलन में 58 किलोग्राम में मेरठ जोन की शालू अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भारोत्तोलन में 58 किलोग्राम में मेरठ जोन की शालू अव्वल
विज्ञापन
- पुलिस वार्षिक भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पुलिस लाइन में सोमवार को तीन दिवसीय तृतीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक भारोत्तोलन, योग व पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिजीत कुमार ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश पुलिस के 13 जोन से 564 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें 414 पुरुष और 150 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
पहले दिन आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 60 किलोग्राम वर्ग में पीएसी पूर्वी जोन के राघवेंद्र कुशवाहा ने पहला स्थान हासिल किया जबकि 65 किलोग्राम वर्ग में प्रयागराज जोन के रोहित कुमार विजेता रहे। 72 किलोग्राम वर्ग में वाराणसी जोन के सुदेश पांडे और 79 किलोग्राम वर्ग में मेरठ जोन के प्रवेश बैसोया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं, महिला वर्ग में 48 किलोग्राम में बनारस जोन की राधा सोनी, 53 किलोग्राम में आगरा जोन की शालिनी, 58 किलोग्राम में मेरठ जोन की शालू और 63 किलोग्राम वर्ग में प्रयागराज जोन की सलोनी सिंह ने बाजी मारी। एसपी देहात ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।