फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shahjahanpur chairman's brother sent to jail, chairman fled

शाहजहांपुर चेयरमैन के भाई को जेल भेजा, चेयरमैन भागा

Tue, 19 Aug 2025 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur chairman's brother sent to jail, chairman fled
किठौर। पुलिस ने सोमवार को पूर्व चेयरपर्सन राना खान के पति तबारकउल्ला खान, उसके भाई और साले शोएब पर जानलेवा हमले के आरोप में सात साल से वांछित चल रहे शाहजहांपुर चेयरमैन वसीउर्रहमान के छोटे भाई रजी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद उसको जेल भेज दिया गया। चेयरमैन पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में तीन के खिलाफ कोर्ट से गैरजमानती वारंट भी जारी हुए थे। सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 18 जुलाई 2016 को किसी बात को लेकर शाहजहांपुर नगर पंचायत के चेयरमैन वसीउर्रहमान और पूर्व चेयरपर्सन राना खान के पति तबारकउल्ला खान के साथ झगड़ा हो गया था। जिसमें वसीउर्रहमान और उसके भाई मुत्तलिव, रजी समेत कई लोग नामजद थे। सात साल बीत जाने के बाद भी चेयरमैन वसीउर्रहमान कोर्ट से फरार चल रहा है। जिसका कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। वारंट जारी होने के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित पक्ष ने एसएसपी विपिन ताडा से मिलकर शिकायत की और गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने सोमवार को चेयरमैन वसीउर्रहमान के भाई रजी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो भाई पुलिस को देखकर भाग गए। वसीउर्रहमान को इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed