{"_id":"6a58e8621dabc57ef80f679c","slug":"sexual-exploitation-of-a-young-woman-by-ensnaring-her-in-a-web-of-false-love-meerut-news-c-73-1-mct1008-107965-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: झूठे प्रेमजाल में फंसाकर युवती का शरीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: झूठे प्रेमजाल में फंसाकर युवती का शरीरिक शोषण
विज्ञापन
आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। वायरल वीडियो युवती के परिजनों तक पहुंचा तो पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने युवती को पहले झूठे प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया है। आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो पर अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली। आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़िता पर शारीरिक शोषण का दबाव बना रहा है। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
वायरल वीडियो जब परिजनों तक पहुंचा तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद बृहस्पतिवार को पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जबकि मामला एक ही गांव का जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -