फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   seventy years passed, hastinapur have no development

70 साल बीते, नहीं हो सका हस्तिनापुर का विकास

Thu, 06 Feb 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
seventy years passed, hastinapur  have no development
हस्तिनापुर के नेहरु पार्क में स्थित स्वतंत्रता संग्राम में शहीद सेनानियों का शिलापट। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। प्राचीन ऐतिहासिक भूमि का नाम देश ही नहीं विदेशों में भी विख्यात है। 6 फरवरी 1949 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने हस्तिनापुर और चंडीगढ़ का शिलान्यास किया था। विकास के मामले में चंडीगढ़ काफी निकल गया और हस्तिनापुर आज भी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। बजट में बार-बार घोषणाएं होती रही, लेकिन अभी तक विकास नहीं हुआ।
विज्ञापन

हस्तिनापुर के विकास की मांग लगातार संसद में गूंजती रही, लेकिन 70 साल बाद भी हस्तिनापुर में लोग मूलभूत सुविधाओं को भी तरस रहे हैं। क्षेत्रीय जनता चंडीगढ़ की तरह हस्तिनापुर में भी खेल स्टेडियम, डिग्री कॉलेज, कृष्णा सर्किट, रेलवे लाइन, राष्ट्रीय संग्रहालय, बेरोजगार लोगों के लिए उद्योग धंधे आदि की मांग लगातार करती रही है। हालांकि 1 फरवरी को पेश हुए बजट में ऐतिहासिक नगरी के राष्ट्रीय संग्रहालय और कायापलट होने की उम्मीद लोगों में एक बार फिर जागृत हुई है। इस बार लोगों को उम्मीद है कि 70 साल का यह मिथक इस बार टूट जाएगा। ऐतिहासिक नगरी के लोगों को कई बड़ी सौगात मिलेंगी।
विज्ञापन

यह बोले लोग
विकास से कोसों दूर
चंडीगढ़ के विकास के मुकाबले में हस्तिनापुर अभी भी कोसों दूर है। ऐतिहासिक नगरी को रेलवे लाइन से जोड़ा जाना चाहिए। गोपाल शर्मा, व्यापारी
अभी तक खाली हाथ
ऐतिहासिक नगरी को बार-बार बजट की घोषणा की जाती रही है परंतु अभी तक ऐतिहासिक नगरी के हाथ खाली ही रहे हैं। इस कार कुछ उम्मीद जगी है। -पं. सूर्यकांत शास्त्री
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार कर रहे मांग
विकास के लिए क्षेत्रीय प्रतिनिधियों से लगातार मांग करते आ रहे हैं। इस बार ऐतिहासिक नगरी में जरूर कुछ खास होगा। अभी तक यहां विकास नहीं हुआ। -गौरव गुर्जर

हालत दयनीय
उद्योग धंधे लगने पर ही लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां के पर्यटन स्थलों का हाल भी दयनीय है जिन पर सरकार को ध्यान देना होगा। -सोमनाथ पापनेजा, नमामि गंगे के जिला संयोजक

हस्तिनापुर में नेहरु पार्क में स्थित शिलापट।

हस्तिनापुर में नेहरु पार्क में स्थित शिलापट। - फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed