फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven builders and bullion traders from Meerut-Muzaffarnagar on the income tax department's radar

मेरठ-मुजफ्फरनगर के सात बड़े सराफ आयकर विभाग के रडार पर, 15 दिन में कई जगह चलेगी सर्च

Wed, 16 Dec 2020 03:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Dec 2020 03:39 PM IST
सार

  • मेरठ के बाद लखनऊ में भी सराफ के यहां सर्च, मेरठ से जुड़ रहा है कनेक्शन, बिल्डर भी निशाने पर
  •  शहर में हाल ही में बिल्डर और सराफ के यहां हो चुकी है कार्रवाई, बैंक लेनदेन की गोपनीय जांच कर रहा आयकर विभाग

विज्ञापन
Seven builders and bullion traders from Meerut-Muzaffarnagar on the income tax department's radar
आयकर विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ और मुजफ्फरनगर के सात बड़े सराफा कारोबारियों के अलावा बड़े बिल्डर आयकर विभाग के रडार पर हैं। विभाग आय और व्यय से संबंधित सभी तथ्यों की गोपनीय जांच कर रहा है। सदर स्थित खेमचंद पवन कुमार सराफ के यहां सर्च के बाद सभी कारोबारी सतर्क हो गए हैं। उधर, लखनऊ में सराफा कारोबारी के यहां सोमवार को आयकर टीम ने सर्च किया। सूत्रों के अनुसार, आगामी 15 दिनों में आयकर विभाग प्रदेश में कई स्थानों पर सर्वे और सर्च अभियान चला सकता है।

विज्ञापन


मेरठ और मुजफ्फरनगर के सात बड़े सराफा कारोबारियों के बैंक लेनदेन की गोपनीय जांच की जा रही है। हालांकि विभागीय अधिकारी इसे रूटीन वर्क बता रहे हैं, लेकिन होमवर्क पूरा होने के बाद तैयारी सर्च की है।
विज्ञापन


इससे पहले 27 नवंबर को नोएडा बेस कंस्ट्रक्शन कंपनी में कुछ सफेदपोशों और अधिकारियों का काला धन लगे होने की सूचना पर नोएडा आयकर विभाग की टीम ने मेरठ में शास्त्रीनगर डी ब्लॉक स्थित बिल्डर मुकेश पाल के आवास व दिल्ली व नोएडा स्थित कार्यालय पर पूरी तैयारी के बाद चार दिन तक सर्च किया था। फिर 10 दिसंबर को सदर में खेमचंद पवन कुमार सराफ के कई ठिकानों पर दो दिन सर्च अभियान चला। यहां भी टीम को जो भी कैश, सोना और दस्तावेज मिले, उनका आकलन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को आयकर विभाग ने लखनऊ में सराफा कारोबारी व चौक सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन के ठिकानों पर सर्च किया। इस सर्च में कैलाश चंद जैन के बेटे आदीश जैन और पौत्र सिद्धार्थ जैन कच्चे बिल पर गहने बेचने पर फंस गए हैं।

अफसरों का आरोप है कि दोनों कारोबारियों ने जीएसटी की भी चोरी की है। आयकर टीम की 36 घंटे की जांच में शोरूम में घोषित सोने व चांदी के स्टॉक की कीमत से तीन करोड़ रुपये अधिक कैश पाया गया। यह सर्च बुधवार सुबह 10 बजे तक पूरी होगी।

माना जा रहा है कि आयकर विभाग की इस कार्रवाई के पीछे कनेक्शन मेरठ से जुड़े हैं। मेरठ के सराफा कारोबारी के यहां सर्च के तुरंत बाद लखनऊ में सर्च किया। गाजियाबाद और मेरठ के कुछ अधिकारियों के अनुसार, कोरोना महामारी के बाद विभागीय जांच में तेजी आई है। वर्तमान में चल रही कार्रवाई और आगे होने वाली कार्रवाई के बारे में अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed