फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sevailance team ask help form USA

सर्विलांस टीम ने यूएसए से मदद मांगी  

Wed, 03 May 2017 10:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 03 May 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
sevailance team ask help form USA
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हिंदू नेता को आईएसआईएस का एजेंट बनकर मुजफ्फरनगर के तत्कालीन डीएम डीके सिंह के सीयूजी नंबर से धमकी देने वाले आरोपी का पता दस दिन बाद भी नहीं चल सका है। दो जनपदों की सर्विलांस टीमों ने इस मामले में यूएसए से मदद ली है। नेट के जरिये की गई कॉल का खुलासा अमेरिका से होगा। अगले हफ्ते तक इसकी रिपोर्ट आने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

      
मेरठ के मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी विश्व हिंदू परिषद के नेता सौरभ शर्मा को 23 अप्रैल को दो नंबरों से धमकी दी गई थी। तीसरी बार पाकिस्तान से आई कॉल से दूसरी ओर से बोलने वाले ने कहा कि मैं आईएसआईएस का एजेंट बोल रहा हूं। आरोपी ने सौरभ को जान से मारने की धमकी दी। धमकी से नेता का परिवार दहशत में आ गया। शुरू के दो नंबरों की जांच हुई तो सभी हैरत में पड़ गए। यह नंबर डीएम मुजफ्फरनगर का सीयूजी नंबर था। इस मामले में मेरठ, मुजफ्फरनगर और लखनऊ तक के अधिकारी भी सक्रिय हुए। सर्विलांस की जांच में दोनों नंबरों की सीडीआर में तत्कालीन  डीएम डीके सिंह का ही नंबर आया है। मेरठ और मुजफ्फरनगर की आईटी टीमों को माथापच्ची के दस दिन बाद भी मामले में कोई खास कामयाबी नहीं मिल पाई। बीएसएनएल और प्राईवेट मोबाइल  कंपनियों की सहायता तक ली गई, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। इस मामले में टीमों ने नेट कंपनी के अमेरिका में स्थित हेडक्वार्टर से संपर्क साधा है। टीमों के तकनीशियनों का मानना है कि किसी शातिर ने नेट के जरिये  तत्कालीन डीएम के नंबर से कॉल की है। अधिकारी ने बताया कि यूएसए से संपर्क किया जा रहा है। अगले हफ्ते तक रिपोर्ट आ जाएगी।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed