मौत की 'सेल्फी' से परिवार में मचा कोहराम, दोस्तों के साथ गया था घूमने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्फी लेने का 'शौक' ही मौत की वजह बन गई। नहर किनारे दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहे एक युवक की डूबकर मौत हो गई। जानिए पूरा मामला...
घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। सरधना में दोस्तों के साथ गंगनहर पुल पर घूमने गया मेरठ का युवक मंगलवार दोपहर नहर में डूब गया। घटना के बाद दोस्तों ने उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने स्थानीय तैराकों की मदद से युवक की तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सेल्फी लेने के चक्कर में युवक का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। वहीं लापता युवक के पिता ने उसके दोस्तों पर धक्का देकर गंगनहर में गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने तीनों दोस्तों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के गली नंबर पांच गौतमनगर निवासी पवन (22) पुत्र नत्थू लाल मंगलवार को अपने दोस्त सोनू पुत्र बाबूराम निवासी विजय नगर गाजियाबाद, सोनी पुत्री विनोद और स्वाति पुत्री सुरेंद्र निवासी गली नंबर तीन न्यू गोविंदपुरी कंकरखेड़ा के साथ सरधना घूमने गया था। चर्च घूमने के बाद दोपहर करीब एक बजे सरधना गंगनहर पुल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोनू दोस्तों संग सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान वह गंगनहर में डूब गया। पवन के दोस्तों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंनगहर में पवन की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पढ़ें : देखिए, लाइक्स न कमेंट, मौत की सेल्फी से मचा परिवार में कोहराम
पिता ने किया दोस्तों को नामजद
इस मामले में पवन के पिता नत्थू ने सोनी पुत्री विनोद, स्वाति पुत्री सुरेंद्र और सोनू पुत्र बाबूराम के खिलाफ नामजद तहरीर दी। उन्होंने तीनों पर पवन को गंगनहर में डूबो देने का आरोप लगाया। नत्थू ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। दो बेटे व तीन बेटियां हैं। बड़ा बेटा अमित व छोटा पवन था। पवन पढ़ाई के साथ-साथ एक सुनार के यहां काम भी करता था। समाचार लिखे जाने तक तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर पर लिखापढ़ी की कार्रवाई कराई जा रही है। गंगनहर में डूबे युवक की तलाश जारी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/