Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Self-enumeration to continue until November 30; caste being recorded for the first time

Meerut News: 30 नवंबर तक होगी स्वगणना, पहली बार दर्ज हो रही जाति

Thu, 19 Nov 2026 05:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Self-enumeration to continue until November 30; caste being recorded for the first time
- जनगणना-2027 का द्वितीय चरण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जनगणना-2027 इस बार कई मायनों में अलग है। पहली बार जाति की जानकारी भी जनगणना में दर्ज की जा रही। नागरिकों को परिवार की डिजिटल स्व-गणना करने की सुविधा मिल रही है। लोग घर बैठे ऑनलाइन परिवार का विवरण दर्ज कर कर रहे हैं। जो लोग ऑनलाइन स्वगणना नहीं कर पाएंगे उनके घर प्रगणक पहुंचेंगे। प्रगणक मोबाइल एप के माध्यम से परिवार की पूरी जानकारी डिजिटल रूप में दर्ज करेंगे।

जनगणना के द्वितीय चरण में 16 से शुरू हो गया है। 30 नवंबर तक स्व-गणना का मौका मिलेगा। इसके लिए अधिकृत पोर्टल पर जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जा सकती है। एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाएंगे। जनगणना के दौरान प्रत्येक परिवार से करीब 40 सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in जानकारी दर्ज की जा सकेगी। परिवार के सदस्यों का नाम, लिंग, जन्मतिथि, धर्म, जाति, साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, शिक्षा और व्यवसाय समेत सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारियां शामिल होंगी। प्रवास का कारण, बैंक खाता, मोबाइल, कोविड टीकाकरण और मतदाता पहचान पत्र से संबंधित जानकारी भी दर्ज की जाएगी। इस बार सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और डिजिटल स्थिति का भी रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। एसआईआर के दौरान जिले में जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए थे, उनका दोबारा सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर पूछताछ करेंगे। नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर भी पूरा जोर रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed