{"_id":"614cdf5d8ebc3e09f95a909a","slug":"security-agency-in-search-of-close-relatives-of-maulana-kalim-meerut-news-mrt5575875103","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशाने पर मौलाना के करीबी: सुरक्षा एजेंसियों ने पश्चिमी यूपी के जिलों में डाला डेरा, मुजफ्फरनगर से हाफिज को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशाने पर मौलाना के करीबी: सुरक्षा एजेंसियों ने पश्चिमी यूपी के जिलों में डाला डेरा, मुजफ्फरनगर से हाफिज को उठाया
Fri, 24 Sep 2021 12:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:16 PM IST
सार
यूपी एटीएस की टीम अब मौलाना कलीम सिद्दीकी के करीबियों की तलाश में जुटी हुई है। टीम ने पश्चिमी यूपी के जिलों में डेरा डाला हुआ है। वहीं गुरुवार को मुजफ्फरनगर से हाफिज इदरीश को भी उठाया गया है।
विज्ञापन
मौलाना ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर के फुलत गांव के मौलाना कलीम सिद्दीकी के करीबियों की तलाश में सुरक्षा एजेंसी लग गई है। मुजफ्फरनगर में हाफिज इदरीश की गिरफ्तारी के बाद मेरठ, शामली व सहारनपुर समेत पश्चिमी यूपी के जिलों में जानकारी जुटाई जा रही है। मेरठ में जिस कार्यक्रम में मौलाना कलीम आया था, इसके बारे में भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
अवैध धर्मांतरण और विदेशों से फंडिंग के मामले में मुजफ्फरनगर के फुलत गांव निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी को मेरठ से एटीएस ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया था। कलीम से पूछताछ के बाद उसके करीबी हाफिज इदरीश को भी एटीएस ने उठाया है। धर्मांतरण प्रकरण में दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद उनके करीबियों को सुरक्षा एजेंसी ने निशाने पर ले लिया है। उनकी गोपनीय तरीके से जांच चल रही है। पश्चिमी यूपी में एटीएस ने डेरा डाला हुआ है। गुरुवार को सुरक्षा एजेंसी ने कई जगह पर मौलाना के करीबियों की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक खुलासा: देश में जितना बड़ा नाम, उससे बड़े काले कारनामे, मौलाना की सच्चाई ने हर किसी को चौंकाया, तस्वीरें
विज्ञापन
मेरठ में भी चल रही जांच
मौलाना कलीम हुमायूं नगर में मौलाना सारिक के घर जिस कार्यक्रम में शामिल होने आए, उसकी जांच चल रही है। क्या कार्यक्रम था और कौन-कौन लोग इसमें शामिल थे। इसकी भी सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई। मौलाना सारिक का कहना है कि उनके यहां पर कोई कार्यक्रम नहीं था। वह सिर्फ मुलाकात करने आए थे।
यह भी पढ़ें: यूपी धर्मांतरण प्रकरण: मौलाना कलीम सिद्दीकी के करीबी इदरीश को उठा ले गई एटीएस, पूछताछ में खुलेंगे बड़े राज
सुरक्षा एजेंसी ने धर्मांतरण के पीड़ित से ली जानकारी
धर्मांतरण के नए कानून बनने के बाद तीन महीने में मेरठ जोन के जनपदों में नौ मुकदमे जांच में सामने आए हैं। जिनमें तीन मुकदमे मेरठ के है। पुलिस ने मुकदमे तो दर्ज कर लिए, लेकिन विवेचना को आगे नहीं बढ़ाया। धर्मांतरण के शिकार लोगों से सुरक्षा एजेंसियां जानकारी ले रही है।