फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News second murder in in Meerut 24 hours gym coach Shot dead

मेरठ में 24 घंटे में दूसरी हत्या, मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम कोच को गोलियों से भूना

Wed, 09 Sep 2020 11:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Sep 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Meerut News second murder in in Meerut 24 hours gym coach Shot dead
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 24 घंटे के अंदर मेरठ में दूसरी हत्या का मामला सामने आया है। मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स की हत्या की घटना से हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह मेरठ के दौराला थाना इलाके में सकौती-नंगली मार्ग पर जिम कोच की गोली मारकर हत्या कर दी। परविंदर (45 वर्ष) पुत्र मांगेराम को चार से पांच गोलियां मारी गई हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो बदमाशों ने सकौती-नंगली मार्ग पर जिम कोच की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाग रहे बाइक सवार बदमाशों का ग्रामीणों ने पीछा भी किया, लेकिन बदमाश हाईवे पर तेजी से बाइक भगाकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस की सहायता से परविंदर को अस्पताल में भेजा, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। परविंदर जिम में कोच के साथ ठेकेदारी का कार्य भी करते थे।

यह भी पढ़ें: मेरठ में दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या, 10 लाख की नगदी और पांच किलो चांदी लूट ले गए बदमाश

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में लेन-देन का मामला सामना आया है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वहीं मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में मंगलवार को चार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में लूट की और विरोध करने पर सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पीड़ित के अनुसार, बदमाश 10 लाख रुपये नकद और पांच किलो चांदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद व्यापारियों ने बाजार बंद कर आक्रोश जताया। पुलिस ने लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही शुरुआती जांच में एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed