फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Bullion merchant is shot dead in Meerut of Uttar Pradesh

मेरठ में दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या, 10 लाख की नगदी और पांच किलो चांदी लूट ले गए बदमाश

Tue, 08 Sep 2020 02:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 08 Sep 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Bullion merchant is shot dead in Meerut of Uttar Pradesh
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-2 में बदमाशों ने व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि व्यापारी को लूट के विरोध में गोली मारी। इसकी जानकारी लगने पर एसएसपी और एसपी सिटी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 
मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-2 में सतीश कुमार की भागमल ज्वेलर्स के नाम से घर में ही दुकान है। दुकान पर सतीश कुमार के बेटे अमन भी बैठते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे बाइक पर सवार चार बदमाश सर्राफ की दुकान पर पहुंचे और दुकान में लूटपाट कर शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने अमन को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। बताया गया कि दो बदमाश हेलमेट पहने हुए थे और दो बदमाशों ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। बदमाश 10 लाख नगद और पांच किलो चांदी सर्राफ की दुकान से लूटकर ले गए।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिवार के साथ मिलकर अमन को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल कर रही है। लूट के विरोध में बदमाशों ने वारदात की है या फिर कोई दूसरी वजह है। जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी लगने पर शास्त्रीनगर और जागृति विहार के व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह और सीओ सिविल लाइन पूनम सिरोही समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। घटना को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। 

यह भी पढ़ें: प्रेम से निकाह तक पहुंचा रिश्ता... फिर खौफनाक वारदात, दर्दनाक हैं ये दो बड़ी घटनाएं, तस्वीरें


उधर, घटना के बाद व्यापारियों ने बाजार बंद करने की पूरी तैयारी कर ली है। वहीं पुलिस व्यापारियों को समझाने का प्रयास कर रही है। बदमाशों ने लूटपाट के दौरान सर्राफा व्यापारी सतीश कुमार जैन के केशियर को भी तमंचे की बट मारी है। जिससे वह घायल हो गया।

शास्त्रीनगर सी ब्लॉक से सटे जागृति विहार सेक्टर-2 में सर्राफ अमन जैन की हत्या के बाद व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर व्यापारियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। व्यापारियों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि शास्त्रीनगर व जागृति विहार में पहले भी लूट के बाद हत्याएं हो चुकी हैं। पुलिस सिर्फ घटना के खुलासे का आश्वासन देती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed