फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   search of doubtful people

2000 से अधिक झुग्गियों में संदिग्धों की तलाश

Wed, 25 Sep 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
search of doubtful people
मेरठ। झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले संदिग्ध लोग रडार पर आ गए हैं। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की आशियाना कालोनी में मंगलवार को खुफिया विभाग और लिसाड़ी गेट पुलिस जांच के लिए पहुंची। इन लोगों के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की।
विज्ञापन

जिले में दो हजार से ज्यादा झुग्गी झोपड़ियां बताई जाती है। इनमें शहर में हापुड़ रोड, लिसाड़ी गेट और खरखौदा क्षेत्र में अधिकांश झुग्गी झोपड़ियां बताई जाती हैं। दावा यही किया जाता है कि इनमें पश्चिम बंगाल और असम के लोग रहते हैं, जो कबाड़ बीनकर गुजारा करते हैं। खुफिया विभाग को जानकारी मिली है कि कुछ संदिग्ध बांग्लादेशी आशियाना कॉलोनी में रह रहे हैं। उन्होंने गलत जानकारी देकर अपने आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी बना लिए है। सूचना ये भी है कि पूर्व में दो जगह आगजनी में 400 से अधिक झुग्गियां राख हो गई थीं। कुछ लोगों का स्थायी पता नहीं है। उसके बाद फर्जी तरह से आधार कार्ड बनवा लिए गए।
विज्ञापन

शासन ने मांगी जानकारी
बताया गया कि शासन ने संदिग्ध बांग्लादेशियों की जानकारी मांगी तो इंटेलीजेंस, एलआइयू और पुलिस सक्रिय हुई। बुधवार को भी पुलिस कई स्थानों पर अभियान चला सकती है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि असम या अन्य स्थानों के जो लोग रह रहे हैं उनका सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कैंट क्षेत्र में सघन चौकसी
मेरठ। पुलवामा आतंकी हमले के बाद से सेना द्वारा कैंट क्षेत्र में चौकसी बरती जा रही है। कैंट क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में क्यूआरटी की संख्या बढ़ा दी गई है। इस क्षेत्र से ही कई बार सेना ने संदिग्ध लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। इसके बाद से ही यहां सेना का सघन चेकिंग अभियान समय-समय पर चलता रहता है। वहीं, सेना की यूनिट के प्रमुख चौराहों पर सेना पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद रहती है। जिससे सेना के साथ पुलिस संदिग्ध लोगों पर नजर रख सके। इसी का नतीजा है कि मंगलवार तड़के क्यूआरटी ने संदिग्ध ई-रिक्शा चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, सेना ने तेल डिपो के पास स्थित कॉलोनियों की हाल ही में तारबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया है। रामताल वाटिका में आने वाले लोगों के लिए समय तय किया गया। रुड़की रोड पर भी सोफीपुर और गंगानगर के पास भी तारबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed