फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seal imposed on illegal construction in scrap market amidst heavy protest

Meerut News: भारी विरोध के बीच कबाड़ी बाजार में अवैध निर्माण पर लगाई सील

Sat, 18 Nov 2023 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Seal imposed on illegal construction in scrap market amidst heavy protest
मेरठ। सदर के कबाड़ी बाजार में अवैध निर्माण पर सील लगाने पहुंची छावनी परिषद की टीम, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के साथ गृह स्वामी गुलशन चड्ढा और परिवार की महिलाओं ने अभद्रता कर दी। भवन संख्या 259 के प्रथम और द्वितीय तल पर सील लगाने पर परिवार ने हंगामा कर दिया। इस बीच कुत्ते भी टीम की कार्रवाई में बाधा बन गए। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने गुलशन चड्ढ़ा को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पीपीई एक्ट के तहत कार्यवाही के चलते स्टेट ऑफिसर ने 10 अक्तूबर 2023 को सील के आदेश दिए थे। इस पर छावनी परिषद की टीम ने भवन के प्रथम और द्वितीय तल पर सील लगा दी थी। इसके बाद 23 अक्तूबर 2023 को गृह स्वामी गुलशन चड्ढा ने सील तोड़ दी। इस बीच परिषद ने उसी दिन दोबारा सील की कार्रवाई की। इसके साथ ही गुलशन चड्ढा के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग सेक्शन के अधिकारियों के अनुसार जब सील की जांच के लिए कर्मचारी मौके पर जाते थे तो भवन में नीचे ताला लगा मिलता रहा। ऐसे में कर्मचारी सील की जांच नहीं कर पाए। सात नवंबर को पुलिस के सहयोग से सील चेक करने के लिए छावनी परिषद की टीम पहुंची तो जीने से ऊपर जाने का रास्ता बंद था। ऐसे में गड़बड़ी का अंदेशा होने पर मुख्य अधिशासी अधिकारी ज्योति कुमार को इंजीनियरिंग सेक्शन ने अवगत कराया। सीईओ ने 10 नवंबर 2023 को पत्र लिखकर पूरे मामले में जिलाधिकारी से प्रशासनिक मदद मांगी। प्रशासनिक अधिकारी एसीएम संजय कुमार की देखरेख में 17 नवंबर को दोबारा सीलिंग की कार्यवाही करना सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन में तीसरी बार सील लगाने एसीएम संजय कुमार, एसओ सदर, पुलिस बल, छावनी परिषद से एई पीयूष गौतम, जेई अवधेश यादव, ड्राफ्टमैन राहुल व अन्य कर्मचारी कबाड़ी बाजार पहुंचे। गुलशन चड्ढ़ा और उसके परिजनों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने भी कड़ा विरोध किया। पुलिस के सामने ही सील तोड़ने की कोशिश की गई। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को रोका। इसके साथ ही गुलशन चड्ढा को गिरफ्तार कर लिया गया। हंगामा शांत कर दोबारा सीलिंग की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सदर ने बताया अवैध निर्माण पर छावनी परिषद की टीम के साथ सील लगाई गई है। इसके साथ ही गुलशन चड्ढा का शांति भंग में चालान किया गया है।

कुत्तों ने किया परेशान
- छावनी परिषद कर्मचारियों ने बताया कि गुलशन चड्ढा और परिवार ने कार्रवाई में बाधा का प्रयास किया। कर्मचारियों ने घर के अंदर जाने का प्रयास किया। इस दौरान कुत्ते भी टीम की कार्रवाई में बाधा बन गए। उन्होंने काफी परेशान किया। कुछ कर्मचारियों का आरोप था कि पिटबुल नस्ल से हमला कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed