{"_id":"5d3b621f8ebc3e6cf231a454","slug":"sdm-inspection-of-kanwar-way-mawana-news-mrt4352454138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य गंगनहर पटरी का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य गंगनहर पटरी का निरीक्षण किया
विज्ञापन
मवाना में मध्य गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते एसडीएम।
- फोटो : MAWANA
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंगनहर की पटरी पर एक-दो दिन बाद कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को एसडीएम ने पुलिस बल के साथ मार्ग का निरीक्षण किया।
एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि एक दो दिन में हरिद्वार, गौमुख आदि स्थानों से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों का पटरी पर आवगमन शुरू हो जायेगा। इसके मद्देनजर शुक्रवार को पटरी का निरीक्षण किया गया। पटरी पर मार्ग का निरीक्षण करने के साथ कांवड़ सेवा शिविरों की व्यवस्था जांची गई। उन्होंने बताया कि शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए गोताखोर भी तैनात किए गए हैं और रात में पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मार्ग पर हो रहे गड्ढे को पूरी तरह भर दिया गया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने शिविर संचालकों को पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की सलाह देते हुए सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान सीओ यूएन मिश्रा, विनय आजाद, सतेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
कांवड़ मेले की तैयारी शुरू
बहसूमा। सिद्धपीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय कांवड़ मेले की तैयारी शुरू हो गई है। यहां पर दुकानें सजने लगी हैं। कार्यकारी अध्यक्ष सैफपुर फिरोजपुर के ग्राम प्रधान पति डॉ. जितेंद्र व सदस्य हरजेंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ मेले में बच्चों के लिए झूला एवं खेल-खिलौने की दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। कांवड़ मेले में हरिद्वार, गोमुख से जल लेकर आने वाले शिव भक्तों के लिए खाने-पीने व ठहरने की समुचित व्यवस्था समिति की ओर से की जाएगी। वहीं, थाना प्रभारी कुलवीर सिंह का कहना है कि लगने वाले मेले की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि तीन दिवसीय कांवड़ मेले का उद्घाटन सोमवार को क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक करेंगे।