{"_id":"69b7ff38d69611e7360c8775","slug":"sd-blue-team-reached-the-finals-after-defeating-seven-star-team-meerut-news-c-72-1-mct1009-150219-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सेवन स्टार टीम को हराकर फाइनल में पहुंची एसडी ब्लू टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सेवन स्टार टीम को हराकर फाइनल में पहुंची एसडी ब्लू टीम
विज्ञापन
ऋषि- फाइल- 3-- एसडी ब्लू सेवन स्टार को हराकर फाइनल में पहुंची
फोटो
संवाद
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर खेली जा रही सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला सोमवार को एसडी ब्लू व सेवन स्टार टीम के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मैच में एसडी ब्लू टीम ने सेवन स्टार टीम को 4-3 से शिकस्त देकर मुकाबला जीता और फाइनल में जगह बनाई। मैच के दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे के छोर में गोल करने की भरपूर कोशिश की। एसडी ब्लू टीम के लिए यश कुमार, निष्कर्ष, उदय भारद्वाज व अक्षय चौहान ने एक-एक गोल किया। 7 स्टार टीम के लिए वंश गिरी, अर्पित शर्मा व वंश सिंगल ने अपनी टीम के लिए गोल दागे। मैच के बाद प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग व हॉकी कोच जोगिंदर सिंह ने बच्चों की फिटनेस व खेल की सराहना की। इस मौके पर विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। कोच जोंगेंद्र सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी।