फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   schoolgirl in Womens police station

महिला थाने में छात्रा से मिलने पर चले लात घूंसे, पुलिस बनी तमाशबीन

Fri, 18 Aug 2017 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 18 Aug 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
schoolgirl in Womens police station
थाने में बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

महिला थाने में बृहस्पतिवार को महिलाओं के बीच जमकर लात घूंसे चले। वहीं एसओ व महिला पुलिस तमाशबीन बनकर देखते रहे। हालात बेकाबू होने पर सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवक समेत चार महिलाओं को हिरासत में लिया। मामला एसएसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने एसओ पर जांच बैठा दी। 

विज्ञापन


मुंडाली क्षेत्र की एक युवती साकेत स्थित आईटीआई में पढ़ती है। युवती का बहसूमा के सैदपुर गांव निवासी सचिन से प्रेम प्रसंग था। उसके चलते पांच अगस्त को दोनों घर से चले गए। सात अगस्त को सिविल लाइन के थाने में छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई। मंगलवार रात सिविल लाइन पुलिस ने छात्रा को मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद कर सचिन को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी सचिन को जेल भेजकर छात्रा के 164 के बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन

schoolgirl in Womens police station
थाने में हंगामा

बृहस्पतिवार को बयान का अवलोकन हो रहा था। दोनों परिवार की महिलाएं और पुरुष महिला थाने में पहुंचे। इस इस दौरान सचिन की बुआ छात्रा से बात करने लगी। इस पर छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला पुलिस पैसा लेकर सचिन के परिजनों की मुलाकात छात्रा से करा रहे हैं। ताकि वो उनके पक्ष में बात करे। इसको लेकर दोनों पक्षों की महिलाएं थाने में ही भिड़ गईं। महिलाओं में महिला पुलिस के सामने जमकर लात घूंसे चले।

दोनों पक्ष से दो युवक मोनू व सतवीर और चार महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। सिविल लाइन थाने में महिलाओं को उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्दगी में दिया गया। जबकि दोनो युवकों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया गया। इंस्पेक्टर सिविल धीरज शुक्ला का कहना है कि महिला थाने में मारपीट हुई हैं। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि महिला थाने में पैसे लेकर मुलाकात कराने के मामले में जांच कराई जा रही है। मारपीट करने वालों पर केस भी दर्ज हो गया हैं। छात्रा के बयान बुधवार को हो चुके हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed