फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   School students perform stunts in moving cars on the highway, video goes viral on social media

Meerut News: हाईवे पर स्कूली छात्रों ने चलती कारों में किए स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Wed, 31 Dec 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
School students perform stunts in moving cars on the highway, video goes viral on social media
कंकरखेड़ा में हाईवे पर स्टंट करते कार सवार छात्र। स्त्रोत सोशल मीडिया - फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
कंकरखेड़ा। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह स्कूली छात्रों ने जमकर हुड़दंग मचाते हुए जानलेवा स्टंट किए। पांच कारों में सवार करीब 25 छात्रों ने चलती गाड़ियों की खिड़कियों से बाहर लटककर हाईवे पर जमकर उत्पात मचाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक कार चालक को दबोच लिया है और उसकी कार को सीज कर दिया है।
मंगलवार सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पांच कारों का काफिला दिल्ली की ओर रवाना हुआ। इन कारों में 11वीं और 12वीं कक्षा के लगभग 25 छात्र सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र चलती कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे थे और शोर मचा रहे थे। छात्रों की इस हरकत से न केवल उनकी अपनी जान जोखिम में थी बल्कि पीछे चल रहे राहगीरों और अन्य वाहन सवारों में भी दहशत फैल गई। इस हुड़दंग के कारण हाईवे पर कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही लेकिन हैरानी की बात यह रही कि काफी देर तक हाईवे पर पुलिस कहीं नजर नहीं आई।
विज्ञापन

रील के चक्कर में जोखिम में डाली जान

जांच में सामने आया है कि ये छात्र सोशल मीडिया पर फेमस होने और रील बनाने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट कर रहे थे। एक राहगीर ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो कुछ ही देर में इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो संज्ञान में आते ही कंकरखेड़ा पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। पुलिस ने फुटेज के आधार पर एक कार की पहचान की और देर शाम रोहटा रोड निवासी गुरुदेव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी कार स्कूली छात्रों को लाने-ले जाने के लिए किराए पर चलाता है। पुलिस ने आरोपी की कार को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की दो विशेष टीमें अन्य कार चालकों और छात्रों की पहचान करने में जुटी हैं। सड़क पर स्टंट कर दूसरों की जान खतरे में डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।




शहर में बढ़ता स्टंट का ट्रेंड

हाईवे और शहर की मुख्य सड़कों पर स्टंटबाजी का यह कोई पहला मामला नहीं है। रील बनाने के जुनून में स्कूल और कॉलेज के छात्र लगातार नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पुलिस अब ऐसे हॉटस्पॉट्स को चिह्नित कर रही है जहां अक्सर इस तरह की घटनाएं होती हैं ताकि भविष्य में हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed