{"_id":"601c56f08ebc3e4c88540017","slug":"school-children-from-class-one-to-eighth-are-being-called-sardana-news-mrt5237868164","type":"story","status":"publish","title_hn":"में कोरोना की गाइड लाईन का उलंघन कर स्कूल में पढाई को बुलाये जा रहे नौनिकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
में कोरोना की गाइड लाईन का उलंघन कर स्कूल में पढाई को बुलाये जा रहे नौनिकाल
विज्ञापन
कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को बुलाया जा रहा स्कूल
सरधना। कुलंजन-मिलक रजबहा पटरी के निकट स्थित अमरदीप इंटर कॉलेज में कक्षा एक से कक्षा 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। जबकि सरकार की तरफ से कक्षा एक से पांच तक के प्राथमिक स्कूल खोले जाने की कोई गाइड लाइन जारी नहीं की गई है। इसकी शिकायत एसडीएम और खंड शिक्षा अधिकारी से की गई है।
अमरदीप इंटर कॉलेज में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को भी पढ़ाई के लिए बुलाया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम व खंड शिक्षा अधिकारी से कुछ लोगों द्वारा शिकायत की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि पूर्व में भी इस स्कूल को खोले जाने की शिकायत मिली थी। यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। बृहस्पतिवार को मीडियाकर्मी स्कूल पहुंचे तो बच्चे पढ़ाई कर स्कूल से घर लौटते मिले और कुछ बच्चे स्कूल में भी मौजूद मिले। प्रधानाचार्य के न मिलने पर प्रबंधक सरित पाल से बात की गई तो उन्होंने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।
जांच के बाद सख्त कार्रवाई होगी
मामले की जांच के लिए शिक्षा विभाग के संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। छोटे बच्चों को स्कूल में बुलाना कोरोना महामारी के चलते जोखिम उठाना है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अमित कुमार भारतीय, एसडीएम, सरधना