SC-ST Act: आंदोलन की तैयारी में इतने दिन से जुटे थे दलित नेता, उपद्रवियों ने की लूटपाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित समाज के नेताओं की 14 दिन की तैयारी ने शहर को उपद्रव के हवाले करा दिया। संविधान की दुहाई देने वाले दलित समाज के लोग बाबा साहब के संदेश को ही भूल गए। यानी अपना अधिकार पाने के लिए अहिंसा का नहीं बल्कि हिंसा का रास्ता अपना लिया। उपद्रवी जहां तमंचों, तलवार, पेट्रोल बम और डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए वहीं वाहनों को तोड़फोड़ के साथ आग के हवाले करने लगे। यही नहीं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और लूटपाट करने में भी उपद्रवी पीछे नहीं रहे। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दलित नेताओं ने 20 मार्च से भारत बंद की योजना बनानी शुरू कर दी थी। समाज में इसका प्रचार प्रसार किया गया। जिसका असर सोमवार को सड़कों पर भीड़ के रूप में साफ दिखाई दिया। दलित समाज के युवा हाथों में तिरंगा और नीले रंग का झंडा लेकर सड़कों पर उतरे। लेकिन यह आंदोलन उपद्रव में बदल गया। शोभापुर में एक स्कूल बस में आग लगा दी। जिसमें बच्चों के बैग और टिफिन तक जलकर राख हो गए।
पढ़ें : ...जब 7 घंटे तक जलता रहा शहर, SP सिटी समेत 100 घायल, देखें तस्वीरें
कुंडल लूटे, उड़ा ली लाखों की नकदी
शोभापुर पुलिस चौकी फूंकने के बाद उपद्रवियों ने चौराहे के आसपास दुकानों के बाहर खड़ी बाइकों को आग के हवाले कर दिया, वहीं बसों में सवार महिलाओं के कुंडल लूटने के आरोप हैं। मुकेश शर्मा नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दलित युवाओं की भीड़ ने पहले पुल पर जाम लगाया और फिर पुल के नीचे वाहनों में आग लगानी शुरू कर दी। फिर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर गाड़ी में रखे 5.50 लाख रुपये लूट लिए। सीसीटीवी कैमरे में सभी उपद्रवी कैद हैं। प्रत्यक्षदर्शी दुष्यंत रोहटा ने बताया कि शोभापुर पुलिस चौकी और वाहनों में आग लगाने वाले, महिलाओं से छेड़छाड़ व कुंडल लूटने वाले अधिकतर शोभापुर, लखवाया, दायमपुर, खड़ौली के दलित समाज के युवा रहे हैं। तमंचों से पुलिस पर सीधी गोलियां चलायीं। जनकल्याण वेलफेयर सोसायटी की पूरी टीम ने पुलिस का सहयोग करके भीड़ को खदेड़ा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/