आइए जल बचाएं : आप योजना बनाएं, तकनीकि समीति करेगी मदद, इन नबरों पर करें कॉल
तकनीकी समिति को मंडल स्तर पर गठित किया गया है। ये समिति कमिश्नर कार्यालय के निर्मल हिंडन कक्ष में बैठेगी। सभी पांच सदस्यों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। आप घर बैठे सहायता ले सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में गांव से लेकर शहर तक जलस्तर गिरता जा रहा है। अभी तक 25 मीटर नीचे जलस्तर पहुंच गया है। अगले पांच वर्षों में हालात बेकाबू हो सकते हैं। मेरठ मेें 12 ब्लॉक में से पांच ब्लॉक अतिदोहित श्रेणी में आ गए हैं। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री ने अटल भूजल योजना में मेरठ के खरखौदा और रजपुरा ब्लॉक को शामिल किया था।
इन ब्लॉकों में वाटर सिक्योरिटी प्लान को भूगर्भ विभाग की ओर से तैयार किया जा रहा है। हालांकि, विभाग के साथ आप लोगों को भी आगे आकर पानी बचाने की मुहिम में जुड़कर अपने गली, मोहल्लों में जनजागरण करना होगा।
ये किए गए तकनीकी समिति में शामिल
तकनीकी समिति को मंडल स्तर पर गठित किया गया है। ये समिति कमिश्नर कार्यालय के निर्मल हिंडन कक्ष में बैठेगी। सभी पांच सदस्यों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। आप घर बैठे सहायता ले सकते हैं। इसमें रमन त्यागी (9411676951), सेवानिवृत्त सिंचाई विभाग से बीडी शर्मा (9412405644)
इसके अलावा वर्षा जल संरक्षण विशेषज्ञ मुकेश त्यागी (9837082105), वेटलैंड व प्राकृतिक सीवर निस्तारण पद्वति के विशेषज्ञ दिनेश पोसवाल (9930105108) और डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर और नदी व भूजल विशेषज्ञ डॉ. वेंकटेश दत्त (9918466778) को शामिल किया गया है।