फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sautele baap ne bechi yuvti

सौतेले पिता ने 50 हजार में बेची युवती, गैंगरेप

Tue, 06 Sep 2016 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 06 Sep 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
sautele baap ne bechi yuvti
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती को पांच माह पूर्व सौतेले पिता ने पचास हजार रुपये में अधेड़ को बेच दिया। युवती का आरोप है कि दो लोगों ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेरहमी से पीटते हुए उसका शारीरिक शोषण किया गया। कोर्ट के आदेश पर फलावदा थाने में महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

हापुड़ का यह गांव मेरठ जिले की सीमा से सटा हुआ है। पीड़ित युवती ने पुलिस को आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। उसकी मां ने इसी गांव के निवासी दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली। कुछ समय से सौतेला पिता उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। 23 अप्रैल 2016 को सौतेले पिता ने उसे पचास हजार रुपये में हापुड़ के एक अधेड़ को बेच दिया। जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया और शारीरिक शोषण किया गया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि 22 जुलाई को आरोपी (पति) ने शराब पीकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध किया तो बेरहमी से पीटा गया। जहां आरोपी ने अपने एक अन्य साथी को बुला लिया और दोनों ने मिलकर उसके साथ बलात्कार किया। वह काफी दिन तक शारीरिक शोषण सहती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीती 7 अगस्त को वह किसी तरह आरोपियों के कब्जे से छूटकर फलावदा क्षेत्र के गांव में अपने मामा के घर जाने लगी तो आरोपियों ने उसे फलावदा बस स्टैंड के पास पकड़ लिया। उसकी पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर मचने पर आसपास के लोग वहां जमा हुए तो आरोपी भाग गए। युवती ने फलावदा थाने और पुलिस अफसरों से की शिकायत की। लेकिन पुलिस उसे टरकाती रही।

बाद में पीड़िता ने कार्रवाई के लिए कोर्ट का सहारा लिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष फलावदा मुकेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पीड़ित युवती के सौतेले पिता, एक महिला और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल हापुड़ जिले का है। इसलिए मुकदमे को हापुड़ के संबंधित थाने के लिए ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed