फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saulana-kidnap girl not found

सौलाना प्रकरण-लडकी का अभी तक कोई सुराग नहीं

Thu, 15 Aug 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Saulana-kidnap girl not found
मेरठ/परतापुर। परतापुर से अपहृत सात साल की बच्ची का पुलिस बुधवार को भी सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस बच्ची को करीबियों में ही तलाश रही है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम दिन भर जंगल में कांबिंग करती रहीं। लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं बच्ची के परिजन अनहोनी का अंदेशा जता रहे हैं।
विज्ञापन

बच्ची की तलाश के लिए बुधवार को सीओ ब्रह्मपुरी और इंस्पेक्टर परतापुर डाग स्क्वायड के साथ सौलाना गांव में पहुंचे। अपहृत बच्ची के घर से लेकर किशोरी के घर तक और सौलाना व कांशी सहित आसपास के गांवों के जंगलों में कांबिंग की। सौलाना के जंगल में मंगलवार को कांबिंग में बच्ची का ताबीज मिला था। लेकिन उसके बाद कोई सफलता नही मिली।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी के अनुसार परतापुर थाना क्षेत्र के सौलाना गांव में सोमवार दोपहर एक किशोरी अपनी रिश्तेदार नौ साल की बच्ची को लेकर अपने प्रेमी राशिद से मिलने सैदपुर भोजपुर गाजियाबाद गई थी। यह प्रेमी परतापुर के ही एक होटल में काम करता था। सोमवार देर शाम तक दोनों वापस नही लौटीं तो परिजनों ने किशोरी को बरामद कर लिया था। लेकिन बच्ची का कुछ पता नही चल सका। जिसके बाद बच्ची के परिजनों की तहरीर पर परतापुर पुलिस ने किशोरी और उसके प्रेमी और दो दोस्तों को हिरासत में लिया था। लेकिन काफी पूछताछ के भी आरोपी लगातार अपने बयान बदल रहे हैं। जिसके चलती पुलिस उलझी हुई है। किशोरी ने कभी बच्ची की हत्या कर शव जंगल में तो कभी नहर में फेंकना बताया। पुलिस उनके बयानों के आधार पर बच्ची की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया की बच्ची को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने कहा मिलने तक नही खाऊंगा खाना
बच्ची के पिता ने बुधवार को कहा कि जिस तरह से किशोरी बार-बार अपने बयान से पलट रही है उससे बच्ची के साथ कोई अनहोनी का अंदेशा है। पिता ने कहा कि जब तक मेरी बच्ची बरामद नहीं होगी, खाना नहीं खाऊंगा। वहीं, परिजनों ने भी खाना छोड़ दिया है।
तलाश जारी है
बच्ची की तलाश में परतापुर और क्राइम ब्रांच की टीम लगी हैं। जिन पर भी शक है, उनसे पूछताछ जारी है। करीबियों पर भी जांच चल रही है। -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed