फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sardhana Premier League: Azad Club wins the inaugural match

सरधना प्रीमियर लीग : उद्घाटन मुकाबले में आजाद क्लब विजयी

Sat, 13 Dec 2025 08:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Sardhana Premier League: Azad Club wins the inaugural match
सरधना। एसपीएल के पांचवें संस्करण का एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने किया शुभारंभ। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के मंडी ग्राउंड पर शनिवार को सरधना प्रीमियर लीग के पांचवें संस्करण का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने किया। पहले ही दिन दर्शकों की मौजूदगी और खिलाड़ियों के उत्साह ने माहौल को रोमांचक बना दिया।
उद्घाटन मैच का टॉस आकिल खान और सूर्यदेव त्यागी ने कराया। ट्रॉफी का अनावरण ईओ दीपिका शुक्ला एवं समाजसेवी बदर अली ने किया। टॉस जीतकर आजाद क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सीए-11 की टीम दबाव में नजर आई। गौरव ने संघर्षपूर्ण 27 रनों की पारी खेली। टीम निर्धारित ओवरों में 106 रन ही बना सकी। आजाद क्लब की ओर से सुमित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके।
विज्ञापन

106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजाद क्लब की टीम ने बल्लेबाजी की। जैद ने 27 रन बनाकर जीत की नींव रखी। आजाद क्लब ने 15 ओवर में लक्ष्य हासिल कर एसपीएल का पहला मुकाबला अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के लिए सुमित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, वीरेंद्र चौधरी, दीपक शर्मा, शाकिर कुरैशी, मिर्जा इस्माइल, हाजी अकबर, आगा अली, जीशान कुरैशी, कासिम अंसारी, अशरफ राणा, जितेंद्र पांचाल, फरमान अंसारी, खालिक अहमद, पीयूष त्यागी, शाहवेज अंसारी ने शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed