फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sardhana palika employees returned to work

सरधना पालिका कर्मचारी काम पर लौटे

Sat, 25 Jul 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
sardhana palika employees returned to work
सरधना। नगर पालिका की ईओ के तबादले की मांग को लेकर जारी कर्मचारियों का आंदोलन शुक्रवार शाम खत्म हो गया। पालिकाकर्मियों ने ईओ के स्थानांतरण की मांग छोड़ दी तथा पूर्व में की गई कार्रवाई को समाप्त करने की मांग रखी। इस पर ईओ ने स्टोर कीपर पर की गई कार्रवाई को छोड़कर सभी को पूर्व की भांति काम पर लौटने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका लिपिक शिवानी शर्मा द्वारा ईओ पर अभद्रता का आरोप लगाने के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन की राह पकड़ी। उन्होंने ईओ के तबादले की मांग को लेकर पांच दिन पूर्व अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। वहीं, स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस का भी आंदोलन को समर्थन मिला। पालिकाकर्मियों ने स्पष्ट किया कि जब तक ईओ का स्थानांतरण नहीं होगा तब तक कोई वार्ता नहीं होगी। वहीं, स्थायी एवं अस्थायी कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे। इसके बाद पालिकाकर्मियों ने आंदोलन तेज किया तो ईओ द्वारा दस अस्थायी कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के साथ ही चार अस्थायी कर्मचारियों को काम पर रख लिया। वहीं, लापरवाह अस्थायी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी। मामला एसडीएम एवं डीएम तक पहुंचा तो डीएम ने एसडीएम सरधना अमित कुमार को दोनों पक्षों से वार्ता कर गतिरोध कम करने के लिए कहा। इसके बाद एसडीएम ने दोनों पक्षों से दो बार वार्ता की परंतु बात नहीं बन सकी। पालिकाकर्मियों की ईओ के स्थानांतरण समेत कई अन्य मांगे थीं परंतु ईओ एक ही बात पर अड़ी रही कि वह कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगी। धरने के पांचवें दिन भी स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन व अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों की ईओ से वार्ता हुई। जिसमें ईओ ने पूर्व में की गई कार्रवाई वापस लेने का आश्वासन दिया। हालांकि स्टोर कीपर के खिलाफ कार्रवाई वापस नहीं करने पर अड़ी रहीं। वहीं, शाम होते-होते वार्ता समझौते में बदल गई। इस पर एसडीएम अमित कुमार धरनास्थल पर पहुंचे ओर दोनों पक्षों को सुना। इसके बाद धरना समाप्ति की घोषणा कर दी गई। यहां अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सपा सरकार के पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि, महिपाल वाल्मीकि, सुभाष चावरियां, स्वायत्त शासन संगठन से निरंजन शर्मा, विपिन शर्मा, मनोज कुमार, विजय सोम, राहुल, मुनीष, शिवानी शर्मा, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed