{"_id":"645d58988c5be9a611026208","slug":"sardhana-body-polling-concluded-amid-sporadic-incident-sardana-news-c-14-1-217770-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना : छिटपुट घटना के बीच संपन्न हुआ निकाय मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना : छिटपुट घटना के बीच संपन्न हुआ निकाय मतदान
विज्ञापन
सरधना। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में सरधना नगर पालिका का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। बृहस्पतिवार को हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर पालिका सरधना में कुल 61.07 प्रतिशत वोट पड़े। वोटिंग के दौरान नगर के कई बूथों पर उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन सुरक्षा की कमान संभाले पुलिसकर्मियों ने जल्द ही हालात को काबू में कर लिया। मतदान खत्म होने के बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखा गया। 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित होगा।
बृहस्पतिवार सुबह सरधना क्षेत्र में अपने निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ। नगर में 56 बूथों पर अध्यक्ष और सभासद पद के लिए हुए मतदान में करीब 30 हजार मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके साथ ही उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटी में कैद हो गया। एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर और सीओ शिव प्रताप सिंह ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसी बीच नगर पालिका सरधना के कमरानवबान में 100 से अधिक वोट कटने का मामले सामने आया। विरोध होने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से बात कर हालात काबू में किया। एसडीएम ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। कुछ छोटी-छोटी चीजों को लेकर विवाद की बात सामने आई, जिन्हें तत्काल ही स्पष्ट कर लिया गया। बताया कि मतपेटियों को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। मतपेटियों की प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस के तीन-तीन सुरक्षा घेरों के अलावा सीसीटीवी के जरिये सुरक्षा और निगरानी में रखी गई हैं।