फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saraswati Shishu Mandir players won medals in weightlifting.

Meerut News: सरस्वती शिशु मंदिर के खिलाड़ियों ने वेटलिफ्टिंग में पदक जीते

Wed, 19 Aug 2026 06:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Saraswati Shishu Mandir players won medals in weightlifting.
वेटलिफ्टिंग में पदक जीतने वाले सरस्वती शिशु मंदिर के खिलाड़ी
शिकारपुर बुलंदशहर में हुई वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सात पदक अपने नाम किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विद्या भारती की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर शिकारपुर बुलंदशहर में 16 से 19 अगस्त तक 38वीं क्षेत्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके तीनों आयु वर्ग में कुल सात पदक जीते।

अंडर 14 में आयु में मयंक राज ने स्वर्ण पदक, अर्नव गोयल ने स्वर्ण पदक, रुद्र प्रताप सिंह ने रजत पदक जीता। अंडर -17 आयु वर्ग में यश चौधरी ने रजत पदक, वंश चौधरी ने रजत, पार्थ सक्सेना ने रजत पदक पर कब्जा किया। अंडर-19 आयु वर्ग में यश सैनी ने स्वर्ण पदक, प्रिंस तोमर ने कांस्य पदक जीता विद्यालय के खाते में कुल 3 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक आए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी अब 5 से 8 सितंबर को भोपाल ( मध्य प्रदेश ) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मयंक राज, अर्नव गोयल और यश सैनी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभाग का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने समस्त विजेता टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed