फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sapna ke tumke

संगीनों के साये में हरियाणा की सपना के ठुमके

Wed, 31 Aug 2016 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 31 Aug 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
sapna ke tumke
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 ‘इन छोरा न ले डूबे तेरा, गल दे चुन्नी तारना, तेरे मुंह पर सूट करेगा बैरन ढाटा मारना’ रागिनी पर जैसे ही हरियाणा की कलाकार सपना चौधरी ने ठुमके लगाने शुरू किए तो डाबका गांव झूम उठा। अप्रत्याशित रूप से 15 से 20 हजार के बीच जुटी भीड़ को लेकर इस कदर अव्यवस्था रही कि मंच पर सपना के साथ खींचतान हो गई। लोग बाउंसरों से भिड़ गए। पुलिस की गैर मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने खूब हंगामा काटा।  
दरअसल कंकरखेड़ा के डाबका गांव निवासी अंकुश चौधरी ने अपने भतीजे के जन्मदिन कार्यक्रम में हरियाणा की सुप्रसिद्ध रागिनी कलाकार सपना चौधरी को बुलाया था। रात करीब 8:30 बजे सपना अपनी टीम के साथ गांव में पहुंच गई। गांव में खाली पड़े मैदान में मंच लगाया हुआ था। उधर, सपना के आने की सूचना आग की तरफ फैलते ही हजारों की संख्या में युवा, अधेड़, बुजुर्ग और महिलाएं ट्रैक्टर ट्रॉली, कार, बाइक और पैदल ही वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

आलम यह रहा कि गांव की हर गली और संपर्क मार्ग जाम हो गया। करीब 20 हजार लोगों को वहां जमघट लग गया। जगह न मिलने पर छतों पर लोग जमा हो गए।
सपना ने जैसे ही रागिनी पर ठुमके लगाने शुरू किए तो युवाओं ने उस पर नोटों की बारिश करनी शुरू कर दी। उसके बाद लोग मंच पर चढ़ने लगे। लोगों की संख्या को देखकर आयोजकों और सपना के होश उड़ गए। भीड़ को देखकर वह मंच से भागने लगी। जिस पर लोग नाराज हो गए। जैसे ही उसे मंच से उतारकर बाउंसर व आयोजक सुरक्षित स्थान पर ले जाने लगे तो लोग नाराज हो गए और उसे घेर लिया। लोगों ने हूटिंग करते हुए उसके साथ छेड़खानी कर दी। बमुश्किल आयोजकों व बाउंसरों ने उसे बचाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर दरवाजा बंद कर दिया। लोग फिर वहीं पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मुझे यहां से सुरक्षित निकाल दो’
भीड़ इस कदर उत्तेजित थी कि आयोजकों द्वारा दरवाजे पर राइफल लेकर खड़े होने के बावजूद नहीं हटे।   सपना आयोजकों से हाथ जोड़ती नजर आई। कहा कि इतनी भीड़ तो हरियाणा में भी नहीं होती। यहां से किसी भी तरह मुझे सुरक्षित निकाल दो, आपका अहसान होगा। सपना को देखने अन्य गांवों से भी लोग आए थे। हजारों लोगों की भीड़ और हंगामे के दौरान पुलिस गायब थी।


सेल्फी ले ले, वरना मर जाएंगे
सपना के साथ सेल्फी लेने के लिए युवा इस कदर पागल हो गए कि सेल्फी न लेने पर मर जाने की धमकी दे दी। अन्य गांवों के युवा और ग्रामीण डंडे व अवैध हथियार लेकर हंगामा करने लगे। डांस न करने पर उन्होंने सपना को घेर लिया। किसी तरह सपना को वहां से ले जाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed