{"_id":"5e5ace048ebc3ec555688b0b","slug":"sangarh-in-jandhedim-stone-pelting-firing-and-sharp-hatiyar-mawana-news-mrt4715219196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंधेड़ी में संघर्ष में हुआ पथरा, चली गोलियां और धारदार हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंधेड़ी में संघर्ष में हुआ पथरा, चली गोलियां और धारदार हथियार
विज्ञापन
मवाना। गांव जंधेड़ी में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में पथराव, फायरिंग हुई। घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने तीन घायलों को सीएचसी भिजवाया। तहरीर देने पहुंचे दोनों पक्ष थाने में फिर से भिड़ गए। पुलिस ने बमुश्किल दोनो पक्षों को शांत कराया।
गांव जंधेड़ी निवासी प्रेम सिंह पुत्र जसवंत ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसका पुत्र अभिषेक बाइक से खाना लेकर खेत पर आ रहा था। रास्ते में खड़े युवक से साइड देने को कहा तो उसने मारपीट कर दी। जिसमें वह जान बचाकर घर आया। आरोप है कि उक्त युवक आठ युवकों के साथ धारदार हथियारों के साथ घर पहुंचकर हमला कर दिया। जिसमें उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। अभिषेक को बचाने आए छोटे पुत्र गौरव ओर पत्नी रजनी भी घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने पथराव किया। वहीं, दूसरे पक्ष से आशू पुत्र ओमबीर सिंह ने तहरीर में बताया कि वह दवाई लेने जा रहा था। अभिषेक व उसके साथी ने उसके पुत्र को टक्कर मार दी। विरोध पर मारपीट की। वह बचने के लिए जगपाल के मकान में घुस गया, वहां भी दोनों ने उसे पीटा, बीच बचाव में राजीव को भी चोटें आईं। आरोप है कि खुद उसके साथी तमंचे लेकर उनके घर पहुंचे और पथराव करते हुए फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष तहरीर देने थाने पहुंचे तो वहा भी मारपीट करने लगे। पुलिस ने किसी तरह दोनों को हटाया । पुलिस ने एक पक्ष से घायल अभिषेक तथा गौरव को तथा दूसरे पक्ष से आशू को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। हालांकि देररात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।