फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sandesh Yatra has going to Delhi from Meerut for population control law demand

क्रांतिधरा से उठी जनसंख्या नियंत्रण की चिंगारी, मेरठ से 700 गाड़ियों का काफिला पहुंचा दिल्ली

Wed, 02 Oct 2019 03:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 02 Oct 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Sandesh Yatra has going to Delhi from Meerut for population control law demand
मेरठ से दिल्ली के लिए रवाना हुई संदेश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

क्रांतिधरा मेरठ से जनसंख्या नियंत्रण की मांग को लेकर गांधी जयंती के अवसर पर सेव इंडिया जन फाउंडेशन के सैकड़ों कार्यकर्ता 700 गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली जंतर- मंतर पहुंचे। इस बीच देश की 13 समस्याओं को रथ पर विराजमान कर दिल्ली केंद्र सरकार के पास पहुंचाया गया। देशभक्ति के नारों से मेरठ- दिल्ली मार्ग सुबह से शाम तक गूंजता रहा। हालांकि कुछ स्थानों पर पुलिस ने यात्रा को रोकने का भी प्रयास किया। मार्ग में यात्रा का पुष्पवर्षा कर 70 से अधिक स्थानों पर स्वागत किया गया।

विज्ञापन

 
शहीद स्मारक पर जोश और उत्साह से परिपूर्ण सेव इंडिया जन फाउंडेशन के सैकड़ों युवा कार्यकर्ता बुधवार सुबह दस बसे एकत्रित हो गए। शहीद स्मारक पर यात्रा संयोजक राजेश शर्मा और अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शुक्ला के द्वारा सभा का आयोजन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए कानून लागू किया जाना चाहिए। यह आज की प्रथम आवश्यकता है। इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। सभा का संचालन रोहित जाखड़, अजीत, डॉ. प्रदीश शुक्ला, राजेश शर्मा ने किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली की सीमा में घुसने के लिए बैरिकेडिंग पर चढ़े किसान, जमकर नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य ठाकुर विजय पाल सिंह, डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी मनु गौड़, मुखिया गुर्जर, समाजसेवी यशपाल सिंह आदि ने जनसंख्या नियंत्रण को आवश्यक बताया। रथयात्रा को सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व यात्रा संयोजक डॉ. प्रदीप शुक्ला ने कहा कि जनसंख्या रूपी दानव को देश को जकड़ लिया है। एक दशक के बाद देश में अन्न और जल के लिए बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। 

राजेश शर्मा ने कहा कि हमें सभी को एकजुट होकर जनसंख्या को रोकने के सक्रिय प्रयास करने होंगे। सभी को इसका समाधान ढूंढना होगा। सरकार को मजबूती के साथ कानून बनाना होगा। इस दौरान रविंद्र मलिक, अजातशत्रु, प्रदीप शुक्ल, धर्मवीर कपिल, इंद्रपाल सिंह, जयराज सिंह, विनोद चौधरी, दीपक शर्मा, रोहित जाखड़ा, पुष्पेंद्र रहे। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed