फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sameer's murder conspiracy was hatched out of a rivalry to take his daughter along.

Meerut News: पुत्री को साथ ले जाने की रंजिश में रची थी समीर हत्याकांड की साजिश

Mon, 15 Jul 2024 05:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Sameer's murder conspiracy was hatched out of a rivalry to take his daughter along.
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में 23 जून को हुई समीर की हत्या की साजिश पिता ने पुत्री को साथ ले जाने की रंजिश में रची थी। रविवार को आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

हुमायूं नगर के नूर गार्डन का रहने वाला समीर पुत्र मोहम्मद वेल्डिंग का काम करता था। समीर 23 जून की सुबह साढ़े 11 बजे घर के पास लवली हेयर स्टाइल सैलून पर बाल कटवाने गया था। इस दौरान फतेहउल्लापुर निवासी अमीरू सैफी ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने अमीरू और एक अन्य के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने अमीरू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने बताया कि समीर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। तब लोगों ने इस मामले में फैसला करा दिया था। लेकिन वह समीर से रंजिश रखने लगा था। बाद में समीर का अमीरू से झगड़ा हो गया था। जिस पर उसने अमीरू के साथ मिलकर समीर की हत्या की साजिश रची। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed