फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samajwadi party workers and farmers is protest in collectorate office in six district of West UP

पश्चिमी यूपी में कृषि अध्यादेशों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में घुसे सपा कार्यकर्ता, देखें तस्वीरें

Mon, 21 Sep 2020 01:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 21 Sep 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi party workers and farmers is protest in collectorate office in six district of West UP
कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला

कृषि विधेयकों के विरोध में किसान व सपा कार्यकर्ता आज पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली और बिजनौर में धरना- प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं मेरठ में भाकियू कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर भी कलेक्ट्रेट में धरना दे रहे हैं। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट में घुस गए। कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। आइए आपको आगे की स्लाइडों में तस्वीरों के साथ बताते हैं पूरा अपडेट-

विज्ञापन

Samajwadi party workers and farmers is protest in collectorate office in six district of West UP
धरना-प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

किसान अध्यादेश के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील में धरना प्रदर्शन किया। बागपत तहसील में जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा नेताओं ने कहा कि अभी तक किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिला है। किसान आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। भाजपा सरकार ने दावा किया था कि किसानों की आय दोगुनी की जाएगी, लेकिन यह छलावा साबित हुआ। बड़ौत तहसील में सपा नेता शोकेन्द्र तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे और धरना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Samajwadi party workers and farmers is protest in collectorate office in six district of West UP
प्रदर्शन करते किसान व सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

शामली में कृषि संबंधित अध्यादेशों के विरोध व अन्य किसान समस्याओं के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसान ट्रेक्टर लेकर कलेक्ट्रेट में पहुंचे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में प्रदेश में बढ़ते अपराध, गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने और कृषि अध्यादेशों का विरोध किया गया। सपाइयों ने तहसील स्तर पर भी प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए।

उधर, युवा रालोद और छात्र सभा के कार्यकर्ता भी कलेक्ट्रेट पहुंचे और कृषि अध्यादेशों के विरोध में प्रदर्शन किया। शामली मंडी में भी कामकाज प्रभावित रहा। किसान गुड़ लेकर पहुंचे तो सब उतरवाकर रख लिया गया।

विज्ञापन

Samajwadi party workers and farmers is protest in collectorate office in six district of West UP
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी ने प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत जनपद की चारों तहसीलों में धरना प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में सदर तहसील में धरना देकर राज्यपाल के नाम एसडीएम दीपक कुमार को ज्ञापन दिया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने बुढाना, खतौली और जानसठ तहसील में भी धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिए। कार्यकर्ताओं ने कृषि अध्यादेशों, बकाया गन्ना भुगतान, किसानों की अन्य समस्याओं और बढ़ते अपराध के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

Samajwadi party workers and farmers is protest in collectorate office in six district of West UP
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ बिजनौर शहर में कई जगह पर धरना प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर पुलिस ने सपा नेताओं को कलेक्ट्रेट और सपा कार्यालय पर नहीं जाने दिया। जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने कार्यकर्ताओं के साथ घर पर ही धरना दिया और ज्ञापन सौंपा। उधर, नूरपुर से सपा विधायक नई मूल हसन को पुलिस ने स्योहारा नहीं जाने दिया है।

Samajwadi party workers and farmers is protest in collectorate office in six district of West UP
प्रदर्शन करते किसान व सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में सदर तहसील, देवबंद तहसील और बेहट तहसील कार्यालय पर भी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कृषि संबंधित अध्यादेशों के अतिरिक्त किसानों की अन्य समस्याओं, प्रदेश में बढ़ते अपराध और बेरोजगार, गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने का विरोध किया गया और ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सभी स्थानों पर पुलिस तैनात रही।

Samajwadi party workers and farmers is protest in collectorate office in six district of West UP
ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट में घुसे किसान - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार द्वारा पारित कराए गए कृषि विधेयकों के विरोध में मेरठ में भाकियू ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में घुसने को लेकर किसानों की पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई। गेट नहीं खुला तो किसान गेट पर ही चढ़ गए। वहीं हंगामा होते देख प्रशासन ने गेट खुलवा दिया। इसके बाद किसान ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट में घुस गए। किसानों ने एलान किया कि अगर विधेयकों को वापस नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन लेने आये एसीएम को ज्ञापन देने से मना कर दिया। कहा कि डीएम किसानों के बीच आएंगे तो ही ज्ञापन देंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed