{"_id":"695a83c1badd4d5e220bfb92","slug":"sale-of-goods-by-erecting-phad-etc-on-tehsil-road-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111253-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तहसील रोड पर फड़ आदि लगाकर की सामान की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तहसील रोड पर फड़ आदि लगाकर की सामान की बिक्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कस्बे में रविवार को प्राइवेट स्थान पर साप्ताहिक पैंठ नहीं लग सकी लेकिन पैंठ लगने की उम्मीद में पहुंचे कुछ दुकानदारों और ठेली वालों ने तहसील रोड पर फड़ आदि लगाकर सामान की बिक्री की।
बीते वर्ष नगर पालिका ने रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैंठ को व्यापारियों के विरोध के चलते ठेका नहीं छोड़ा था। कुछ माह तो पैंठ कभी इधर कभी उधर तो कभी गली मोहल्लों में लगती रही। इससे मोहल्ले के लोगों को परेशानी होने पर शिकायत की गई तो पुलिस ने उसे हटवा दिया। बीते एक माह से एक व्यक्ति द्वारा प्राइवेट स्थान पर बिना किसी अनुमति के रविवार को साप्ताहिक पैंठ लगवाई जा रही थी। इसका जमीन के अन्य हिस्सेदारों ने विरोध किया और एसडीएम आदि से शिकायत के साथ ही संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की। कई बार एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने अवैध रूप से लगने वाली पैंठ के खिलाफ आदेश देने की बात कही लेकिन पैंठ बदस्तूर बिना अनुमति के लगती रही।
जमीन के अन्य हिस्सेदारों ने बीते रविवार को सीओ पंकज लवानिया से शिकायत की तो पुलिस ने प्राइवेट स्थान पर लगी साप्ताहिक पैंठ को बंद करा दिया था। रविवार को फिर से काफी दुकानदार पैंठ लगने की उम्मीद में पहुंचे लेकिन प्राइवेट स्थान पर पैंठ नहीं लगी। इसके बाद ठेली व अन्य कुछ दुकानदारों ने दाएं-बाएं तो कुछ ने तहसील रोड पर फड़ व ठेली आदि लगाकर सामान की बिक्री की लेकिन दिनभर किसी भी अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस बाबत शाम को सीओ से पूछे जाने उन्होंने पुलिस भेजने की बात कही।