फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Woman Dies After Snakebite, Family Spends Three Hours on Faith Healing Before Hospital

सहारनपुर: सांप के डसने से महिला की मौत, झाड़-फूंक में गंवाए तीन घंटे; डॉक्टर बोले- समय पर लाते तो बच जाती जान

Tue, 08 Sep 2026 10:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Sep 2026 10:38 AM IST
सार

सहारनपुर के टिडोली गांव में सांप के डसने के बाद महिला को करीब तीन घंटे तक झाड़-फूंक के लिए इधर-उधर ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Saharanpur Woman Dies After Snakebite, Family Spends Three Hours on Faith Healing Before Hospital
अस्पताल में जमा परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में गंगोह रोड स्थित गांव टिडोली में मंगलवार देर शाम सांप के डसने से 42 वर्षीय महिला मुर्तजा की मौत हो गई। सांप के डसने के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय करीब तीन घंटे तक झाड़-फूंक और उपचार के लिए अलग-अलग स्थानों पर ले जाते रहे। हालत गंभीर होने पर रात करीब नौ बजे महिला को गंगोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बिटौड़े से उपले निकालते समय सांप ने डसा
मुर्तजा के पति तालिब के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे मुर्तजा घर के पास बने बिटौड़े से गोबर के उपले निकालने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद काले रंग के सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद मुर्तजा किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ मारने पर दोस्त ने की पपिंद्र की हत्या, शराब के नशे में की वारदात, सिर पर डंडा मारा, फिर गला दबाया

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराते रहे
परिजनों ने महिला को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय पहले जांडखेड़ा में झाड़-फूंक कराने के लिए पहुंचाया। इसके बाद भी कई जगह झाड़-फूंक और उपचार कराया गया। इस दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

करीब तीन घंटे बाद पहुंची सीएचसी
हालत गंभीर होने पर परिजन रात करीब नौ बजे मुर्तजा को गंगोह सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने बताया कि महिला को रात करीब नौ बजे अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा कि सांप के डसने के तुरंत बाद महिला को अस्पताल लाकर जरूरी उपचार दिया जाता तो उसकी जान बचने की संभावना थी।

डॉक्टर ने की झाड़-फूंक में समय न गंवाने की अपील
डॉ. रोहित वालिया ने लोगों से अपील की कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में समय न गंवाएं। पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं, ताकि समय पर जरूरी उपचार मिल सके।

समय पर इलाज नहीं मिलने से चली गई जान
मुर्तजा की मौत ने एक बार फिर सांप के काटने के बाद समय पर उपचार की जरूरत को सामने ला दिया है। चिकित्सकों के अनुसार ऐसे मामलों में अस्पताल पहुंचने में हुई देरी बेहद खतरनाक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed