{"_id":"63db6b9de0a721343c4fcfbb","slug":"saharanpur-taxi-driver-shot-and-robbed-injured-and-thrown-near-underpass-2023-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: टैक्सी चालक को गोली मारकर की लूटपाट, घायल अवस्था में अंडरपास के नजदीक फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: टैक्सी चालक को गोली मारकर की लूटपाट, घायल अवस्था में अंडरपास के नजदीक फेंका
Thu, 02 Feb 2023 01:22 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 02 Feb 2023 01:22 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सरसावा क्षेत्र में बदमाशों ने टैक्सी चालक को गोली मारकर लूटपाट कर ली। इसके बाद बदमाशों ने टैक्सी चालक को सुआंखेड़ी में घायल अवस्था में अंडरपास के नजदीक फेंक दिया।
विज्ञापन
घायल टैक्सी चालक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद में नई दिल्ली से उत्तराखंड़ के ऋषिकेश सवारी लेकर जा रहे टैक्सी चालक को गोली मारकर लूटपाट की गई। इसके बाद बदमाश उसे थाना सरसावा क्षेत्र में गांव सुआंखेड़ी के पास फेंककर भाग गए। कुछ ही दूरी पर गाड़ी भी छोड़कर फरार हो गए। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जनपद प्रतापगढ़ के गांव सिंकरपुरवा निवासी राजू गुप्ता (28) टैक्सी चलाता है। राजू गुप्ता ने बताया कि उसकी कार चार लोगों ने बुक की थी, जिनको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से उत्तराखंड़ के जनपद देहरादून के ऋषिकेश में छोड़ना था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बहसूमा में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, बद्दो ने सोशल मीडिया पर फिर डाली पोस्ट
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इन चार लोगों को लेकर आ रहा था। वह जब उत्तराखंड़ में रुड़की के पास पहुंचा तो आरोपियों ने तमंचे उसे उसकी जांघ में गोली मार दी। इसके बाद उसे घायल अवस्था में कार के अंदर ही हाइवे से होते हुए थाना सरसावा क्षेत्र में ले आए और सुआंखेड़ी अंडर पास के पास उसे फेंक दिया।
एसपी देहात सूरज राय का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
आरोपियों ने उसका पर्स और दो मोबाइल फोन लूट लिए। इसके बाद फरार हो गए। सूचना पर थाना सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में उपचार दिलाया। इसके बाद राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजू की कार भी सुआंखेड़ी के पास ही खड़ी मिली, जिसे आरोपी छोड़कर फरार हो गए।
एसपी देहात सूरज राय का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।