फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   saharanpur news: height of the effigy of Ravana decreased by more than half in the Corona period

कोरोना काल में आधे से भी ज्यादा घटा रावण के पुतले का कद, 70 से 15 फीट घटी कुंभकरण-मेघनाद की लंबाई

Wed, 21 Oct 2020 03:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Oct 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
saharanpur news: height of the effigy of Ravana decreased by more than half in the Corona period
rawan effigy - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में रावण के पुतले का भी कद घट गया है। हर वर्ष दशहरे पर 60 से 70 फीट के रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता था, लेकिन इस बार 10 से 15 फीट के रावण का ही पुतला तैैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सहारनपुर में प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बेहट अड्डा रामलीला मैदान पर हर वर्ष 60 से 70 फीट के रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले फूंके जाते थे, लेकिन इस बार 15 फीट का एक ही पुतला तैयार किया जा रहा है, जिसे रामलीला भवन में फूंका जाएगा।
विज्ञापन


कमेटी के प्रधान अनिल अग्रवाल और मंत्री माईदयाल सिंह मित्तल का कहना है कि कोरोना को लेकर सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए ऐसा किया जा रहा है। रामलीला मैदान बेहट बस अड्डा पर आयोजन करेंगे तो भीड़ हो जाएगी, जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड के निर्देशक पंकज बजाज ने बताया कि 10 फीट का एक पुतला केवल रावण का बनवाया जा रहा है। बीते वर्ष तक 70 फीट के तीन पुतले फूंके जाते थे। मगर, कोरोना की वजह से सूक्ष्म आयोजन होगा।

भारतीय कला संगम रामलीला सभा टी-2 कॉलोनी के महामंत्री जसबीर मोघा ने बताया कि पुतला फूंकने के लिए कमेटी की बैठक में बुधवार को निर्णय लिया जाएगा। इस बार 10 फीट का ही पुतला बनवाएंगे।

भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर के महामंत्री वरुण शर्मा का कहना है कि दस फीट के एक पुतले का दहन किया जाएगा। इसी तरह अन्य जगहों पर भी रामलीला कमेटियां 10 फीट का पुतला फूंकने की तैयारी कर रही हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed