फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur News: boy murder his elder brother for not getting mobile, bury the dead body in pieces

खौफनाक वारदात: मोबाइल नहीं दिलाने पर बड़े भाई की निर्मम हत्या, शव के टुकड़े कर घर में दफनाए

Tue, 10 Aug 2021 03:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Aug 2021 03:22 PM IST
सार

पड़ोसियों को जब बदबू आई तो इस पूरे हत्याकांड की पोल खुली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को हिरासत में ले लिया उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Saharanpur News: boy murder his elder brother for not getting mobile, bury the dead body in pieces
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार को हुई एक सनसनीखेज घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यहां गंगोह थानाक्षेत्र के एक गांव में मोबाइल नहीं दिलाने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। यहीं नहीं आरोपी भाई ने हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटकर अपने ही घर में दफना दिया।

विज्ञापन


पड़ोसियों को जब बदबू आई तो इस पूरे हत्याकांड की पोल खुली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को हिरासत में ले लिया उससे पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि आरोपी ने ईद के मौके पर बड़े भाई की हत्या को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गंगोह थानाक्षेत्र के गांव फतेहपुर टोला निवासी 20 वर्षीय फरमान की उसके छोटे भाई रहमान ने ईद से दो दिन पहले बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाई ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे कई टुकड़ों में काटकर अपने ही घर में दबा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन बीत जाने के बाद जब पड़ोसी रहमान से उसके भाई के बारे में पूछते तो वह टाल जाता। वहीं पिछले दिनों बारिश होने के बाद जमीन से दुर्गंध उठने लगी। पड़ोसियों को शक हुआ तो वे फरमान के घर पहुंचे और दुर्गंध के बारे में पूछा। अनहोनी का अंदेशा होने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रहमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारी वारदात खोल दी। इसके बाद पुलिस ने टुकड़ों में दफनाए गए शव को जमीन से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बड़े भाई की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। 

हत्यारोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने बड़े भाई से मोबाइल की मांग की थी जिसके लिए उसने इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। इसके बाद  उसने बड़े भाई की हत्या का प्लान बनाया। वहीं आरोपी भाई को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed