यूपी: जिले की पांच शुगर मिलों पर किसानों का 244 करोड़ बकाया, त्रिवेणी मिल ने किया पूरा भुगतान
सहारनपुर में देवबंद की त्रिवेणी शुगर मिल किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का शत प्रतिशत भुगतान करने वाली जनपद की पहली शुगर मिल बन गई है। उन्होंने मंगलवार को 20.19 करोड़ रुपये का भुगतान किया। जनपद की अन्य पांच शुगर मिलों पर अभी भी किसानों का 244 करोड़ रुपये से अधिक गन्ना मूल्य बकाया है। इसे लेकर गन्ना विभाग ने बकाएदार शुगर मिलों से भुगतान की कार्ययोजना मांगी है। प्रदेश सरकार ने शुगर मिलों का पेराई सत्र शुरू होने से पहले बकाया गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
तमाम कोशिशों के बावजूद शासन-प्रशासन किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने में विफल साबित हुआ है। शुगर मिलें आज तक भी किसानों के 244 करोड़ रुपये से अधिक गन्ना मूल्य दबाए बैठी हैं। देवबंद शुगर मिल ने मंगलवार को 20.19 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इसके साथ ही देवबंद की त्रिवेणी शुगर मिल जनपद में गन्ना मूल्य का शत प्रतिशत भुगतान करने वाली पहली चीनी मिल बन गई है। गन्ना विभाग बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर जनपद की अन्य शुगर मिलों पर भी दबाव बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें: यूपी: तीन मिल मालिकों व अफसरों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर, एक सप्ताह में किया तलब
जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को देवबंद शुगर मिल ने शत प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। अन्य मिलों पर 244 करोड़ से अधिक बकाया है। इसके भुगतान के लिए शुगर मिलों से कार्ययोजना मांगी गई है।
बकाया गन्ना मूल्य एक नजर में
मिल - बकाया
गांगनौली - 128.24 करोड़
शेरमऊ - 64.03 करोड़
गागलहेड़ी - 21.36 करोड़
नानौता - 18.77 करोड़
सरसावा - 12.34 करोड़
- गन्ना विभाग के 24 सितंबर के आंकड़ों के अनुसार।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/